विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाह से पहले ही टूट गया Abdu Rozik का रिश्ता, इस वजह से छोड़ा मंगेतर का साथ

Published: Wed, 18 Sep 2024 04:57 PM (GMT+05:30)

फेमस सिंगर और बिग बॉस (Bigg Boss) फेम अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। अब्दु ...और पढ़ें

अब्दु रोजिक ने शादी की कैंसिल (Photo: Instagram)
अब्दु रोजिक ने शादी की कैंसिल (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक ने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। अब्दु ने इसी साल घोषणा की थी कि वो बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। उन्होंने 5 महीने पहले ही मंगेतर अमीरा से सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि अब खुद अब्दु ने बताया है कि उनका रिश्ता टूट गया है। उन्होंने बताया कि वो सांस्कृतिक मतभेदों की वजह से ये फैसला ले रहे हैं।

कैसा जीवनसाथी ढूंढ़ रहे अब्दु?

अब्दु ने ई टाइम्स को बताया कि जैसे जैसे वो रिलेशनशिप डेवलेप कर रहे थे उनके बीच के मतभेद और भी गहरे होते जा रहे थे। इस वजह से उन्हें ये फैसला लेना पड़ा। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं था। अब उन्हें एक ऐसे मजबूत साथी की तलाश है जो मानसिक तौर पर उन्हें हर तरीके से सपोर्ट करे। आप सभी लोग जानते हैं कि मैं कितना दृढ़ निश्चयी हूं। इस हिसाब से मेरी जिंदगी में आए दिन कोई सारे चैलेंजेस भी आते रहते हैं अब मैं एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं जो मुझे मुश्किल समय में भी साथ दे और चुनैतियों से निपटने में मेरी मदद करें।

यह भी पढ़ें: क्या Abdu Rozik को दूल्हा बनते देखने का फैंस का सपना रह जाएगा अधूरा? पोस्टपोन हुई शादी

अब्दु को है भरोसा

दिल टूटने के बावजूद,अब्दु भविष्य में फिर से प्यार पाने की तलाश में हैं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे भरोसा है कि सही समय आने पर प्यार मुझे फिर से मिल जाएगा। मैं इस दौरान आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं।"

बता दें कि अब्दु रोजिक ने अप्रैल में यूएई के शारजाह में अमीरा के साथ सगाई की थी। 20 साल के अब्दु ने 24 अप्रैल, 2024 को 19 साल की अमीराती लड़की से सगाई की थी। बीच में एक बॉक्सिंग मैच की वजह से उन्हें अपनी शादी को पोस्टपोन करना पड़ा था। इस मैच को अब्दु हार गए थे।

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika की ब्लेसिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे Abdu Rozik, 'छोटा भाईजान' ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।