Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fresh Pairings In 2024: ऋतिक रोशन से लेकर Deepika Padukone, नए साल में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे ये सेलेब्स

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 08:52 PM (IST)

    Fresh Pairings In Movies इस साल की तरह अगले साल भी भारतीय सिनेमा की फिल्मों का बोलबला देखने को मिल सकता है। इस दौरान न्यू ईयर 2024 में कई ऐसे सेलेब्स ...और पढ़ें

    2024 में फिल्मों में पहली बार एक साथ काम करेंगे ये सितारे (Photo Credit-Jagran)
    2024 में फिल्मों में पहली बार एक साथ काम करेंगे ये सितारे (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. फिल्मोंं में पहली बार बनेगी इन सेलेब्स की जोड़ी
    2. नए साल 2024 में एक साथ काम करेंगे ये सितारे
    3. लिस्ट में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fresh Pairings Celebs List: नए साल में कई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इनमें से कई मूवीज ऐसी होंगी, जिनमें सेलेब्स पहली बार बड़े पर्दे पर काम करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आज हम इस लेख में उन सेलेब्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो 2024 में एक साथ किसी मूवी एक स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

    कटरीना कैफ और विजय सेतुपति

    नए साल 2024 में फ्रेश पेयर की शुरुआत बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की जोड़ी के साथ होगी। ये दोनों कलाकार डायरेक्टर श्रीराम राघवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आएंगे।

    12 जनवरी को कटरीना और विजय की ये सस्पेंस थ्रिलर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

    ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण

    सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एक्शन पैकेड मूवी फाइटर में ये दोनों सेलेब्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।

    इस मूवी में ऋतिक और दीपिका के अलावा दिग्गज फिल्म कलाकार अनिल कपूर भी मौजूद हैं। फिल्म फाइटर 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नए साल में फिल्म देवरा के साथ धमाका करते हुए नजर आएंगे। इस मूवी में एनटीआर की जोड़ी बी टाउन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ काम करते दिखेंगे।

    ये पहला मौका होगा जब ये दोनों सेलेब्स किसी मूवी में एक संग स्क्रीन शेयर करेंगे। 5 अप्रैल को देवरा बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: Dunki से Vicky Kaushal ने जीता फैंस का दिल, जानिए एक्टर के लिए कैसा गुजरा ये साल

    शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े

    शाहिद कपूर वेब सीरीज फर्जी के बाद क्राइम थ्रिलर फिल्म देवा में नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ बनेगी। बताया जा रहा है कि शाहिद और पूजा की ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना

    लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। हालांकि नए साल 2024 में सिद्धार्थ फिल्म योद्धा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करते दिखेंगे।

    निर्माता करण जौहर की इस मूवी सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस राशि खन्ना और दिशा पाटनी के साथ पहली बार किसी फिल्म में एक संग काम करते नजर आएंगे।

    विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना

    सैम बहादुर फिल्म कलाकार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नए साल में बनती नजर आएगी। फिल्म छावा में ये दोनों सुपरस्टार फर्स्ट टाइम काम करते दिखेंगे।

    शाहिद कपूर और कृति सेनन

    फिल्म देवा के अलावा शाहिद कपूर एक अनटाइटल रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में शाहिद की को-स्टार नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन होगीं।

    ये पहला अवसर होगा, जब शाहिद और कृति की जोड़ी किसी फिल्म में बनेगी। इस मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है।

    प्रभास और दीपिका पादुकोण 

    सलार के बाद साउथ एक्टर प्रभास फिल्म प्रोजेक्ट के यानी क्लकी 2898 में नजर आएंगे। इस मूवी में वह पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 

    तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल

    एनिमल मूवी से फैंस के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की अगली फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तृप्ति अपनी अगली फिल्म में एक्टर विक्की कौशल के संग पहली बार काम करती दिखेंगी। इस मूवी का टाइटल मेरे महबूब मेरे सनम बताया जा रहा है। 

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार और राधिका मदान

    फिल्म सोरारई पोटरू के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान की जोड़ी बनेगी। ऐसा फर्स्ट टाइम होगा जब ये दोनों सेलेब्स एक संग नजर आएंगे। 

    आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान

    डायरेक्टर अनुराग बासु के निर्देशन में बन रही फिल्म मेट्रो इन दिनों में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। हालांकि खास बात ये है कि इस फिल्म में सारा और आदित्य की जोड़ी पहली बार बन रही है।

    मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा

    बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मृणाल ठाकुर साउथ सिनेमा की फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

    आने वाले समय में मृणाल अर्जुन रेड्डी कलाकार विजय देवरकोंडा के साथ फैमिली स्टार फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। 

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2023: जवान- पठान नहीं, इन फिल्मों ने 2023 में मारी बाजी, कम लागत में बनकर कमाए करोड़ों