यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Alia-Ranbir से लेकर गौहर-जैद तक, अपने बच्चों के संग ये सितारे मनाएंगे अपनी पहली दिवाली
First Diwali Of Star Kids इस बार की दिवाली बॉलीवुड के कई सितारों के लिए बेहद खास है। कोई इस साल की दिवाली अपने पार्टनर के साथ मनाने वाला है तो वहीं कई ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। First Diwali Of Star Kids: रोशनी का त्योहार दिवाली सबसे खूबसूरत त्योहारों में से एक है। देशभर में इसे मनाया जाता है। बॉलीवुड की बात करें तो सेलेब्स ने प्री-दिवाली पार्टी की शुरुआत पहले ही कर दी है।
मनीष मल्होत्रा के आवास पर जश्न की शुरुआत हुई, जहां सलमान खान, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और कई अन्य प्रमुख सितारों को एक छत के नीचे देखा गया, लेकिन इस बार की दिवाली बॉलीवुड के सात स्टार किड्स के लिए खास होने वाली है। इंडस्ट्री में कई ऐसे नन्हे-मुन्ने बच्चे हैं जो पहली बार दिवाली मनाएंगे। इस लिस्ट में रणबीर-आलिया की बेटी राहा और सोनम-आनंद का बेटा वायु जैसे कई बच्ची शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, Katrina Kaif ने लूट ली महफिल
गौहर खान
बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 के दिन सात फेरे लिए थे। गौहर और उनके पति जैद दरबार 10 मई को एक बच्चे के माता-पिता बने। बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए, अभिनेता ने एक पोस्ट साझा की जिसमें लिखा था, “यह एक लड़का है। शुक्रिया हमें यह एहसास कराने के लिए कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है' इस साल कपल अपने बेटे के संग पहली दिवाली का जश्न मनाएगा।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और अभिनेता-पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद, पिछले साल 12 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी के नाम की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 12.11.2022। देवी बसु सिंह ग्रोवर। कपल इस साल अपनी बेटी देवी के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा। वहीं फैंस फैमिली की दिवाली पिक्स देखने के लिए एक्साइटेड है।
खबरें और भी
आलिया भट्ट
आलिया और अभिनेता-पति रणबीर कपूर पिछले साल नवंबर में एक बच्ची राहा के माता-पिता बने। बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए, आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से कहा, "और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर: - हमारा बच्चा यहां है... और वह जादुई लड़की है' बता दें, आलिया ने राहा को जन्म 6 नवंबर 2022 को दिया था और इस साल वे अपनी बेटी के साथ पहली दिवाली मनाएंगी।
दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में दीपिका-शोएब के बेटे रुहान का भी नाम शामिल है। इस साल कपल के बेटे की पहली दिवाली है और दोनों ही अपने बेटे के साथ इसे सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड हैं। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 21 जून 2023 को माता-पिता बने। दीपिका की समय से पहले डिलीवरी हुई थी और उनका बच्चा 20 दिनों तक एनआईसीयू में था। वे जुलाई में घर लौटे और अपने बच्चे का नाम भी घोषित किया - रूहान।
मोहित रैना
मोहित रैना, जिन्होंने जनवरी 2022 में एक अंतरंग समारोह में अदिति के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, दोनों इस साल माता-पिता बने। 17 मार्च को एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "और फिर ऐसे ही हम 3 हो गए. दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।" मोहित भी अपनी नन्नी सी जान के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।
इशिता दत्ता
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 19 जुलाई को प्यारे से बेटे का स्वागत किया। उन्होंने अपने बच्चे का चेहरा दिखाए बिना उसके साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।” बता दें, अभी तक कपल ने अपने बच्चे की तस्वीर किसी को नहीं दिखाई है। इशिता-वत्सल के बेटे की ये पहली दिवाली है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan और ऐश्वर्या राय ने दिवाली पार्टी में एक-दूसरे को लगाया गले? ये है वायरल फोटो का सच
राम चरण
आरआरआर अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी दोनों ने 14 जून 2012 को हैदराबाद में शादी रचाई। कपल ने 20 जून को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया और दोनों इस साल अपनी बेटी के साथ दिवाली मनाने के लिए एक्साइटेड हैं।