Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali Photos: सोनम-आनंद की दिवाली पार्टी में शामिल हुए भूमि पेडनेकर से लेकर कृति सेनन समेत ये सितारे

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 10:10 AM (IST)

    Sonam Kapoor And Anand Ahuja Diwali party सोमवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मुंबई में दिलावी पार्टी होस्ट की । इस दौरान कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Diwali, Malaika Arora
    Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Diwali, Malaika Arora

     नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor And Anand Ahuja Diwali party: पूरे दो साल बाद देशभर में 24 अक्टूबर को दिवाली का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड गलियारों में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने दिलावी पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती से पार्टी में चार-चांद लगाए, लेकिन पार्टी की महफिल मलाइका अरोड़ा ने लूटी। तो वहीं जाह्नवी ने भी हॉट दिखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें सोनम और आनंद के लिए यह दिवाली बेहद खास रही, दो महीने पहले ये कपल बेटे वायु के पेरेंट्स बना है।

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

    मलाइका अरोड़ा कपूर परिवार की पार्टी में बॉयफ्रेंड अर्जुन संग नजर आई। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ था। उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ स्लिट वाली स्कर्ट कैरी की हुई थी और इन्हें टीम अप किया एक लंबे केप के साथ। तो वहीं अर्जुन ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। इस पार्टी में दोनों हाथों में हाथ डाले एंट्री मारी।

    जाह्नवी कपूर

    बहन और जीजा की दिवाली पार्टी में जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस शिमरी लहंगे में नजर आई। इसके साथ उन्होंने डीप नेक वाला स्ट्रैपी ब्लाउज कैरी किया हुआ था। ओवर ऑल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी।

    अनन्या पांडे

    इस पार्टी में अनन्या पांडे भी शामिल हुई। एक्ट्रेस इस दौरान नेट की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई।

    कृति सेनन

    कृति सेनन ने सोनम कपूर की दिवाली पार्टी के लिए पिंक की साड़ी में नजर आई। उनकी ये साड़ी ट्रांसपैरेंट थी और उसे कृति ने रेड स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया।

    भूमि पेडनेकर

    सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में भूमि पेडनेकर ने व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आई। इसपर उन्होंने ट्रांसपैरेंट ब्लाउज पहना था।

    एकता कपूर 

    सोनम की पार्टी में टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर भी शामिल हुई। इस मौके पर वह मल्टी कलर के लहंगे में नजर आई। एक्टर टाइगर श्रॉफ भी इस पार्टी में नजर आए। 

    संजय कपूर और महीप कपूर 

    भतीजी सोनम के दिवाली बैश में चाचा संजय और चाची महीप भी कुछ इस अंदाज में नजर आए। दोनों ने मीडिया पर खूब पोज दिए।

    अंशुला कपूर

    सोनम कपूर की बहन अंशुला कपूर इस पार्टी का हिस्सा रही। उन्होंने गोल्डन ग्रीन और पिंक कलर का लहंग कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन हेवी जूलरी कैरी की हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Diwali Photos: लम्बे अर्से बाद बॉलीवुड में जमकर मना दिवाली का जश्न, देखें- सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो

    खबरें और भी