Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए सलमान खान से रणवीर सिंह तक, ये सितारे इटली हुए रवाना

    Updated: Mon, 27 May 2024 11:59 AM (IST)

    जामनगर के बाद अब अनंत अंबानी ( Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant ) का दूसरा प्री-वेडिंग होने जा रहा है । जो 29 मई से शुरू होकर 1 जून त ...और पढ़ें

    Anant Ambani And Radhika Merchant Pre Wedding (Photo Credit Instagram)
    Anant Ambani And Radhika Merchant Pre Wedding (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग
    2. 12 जुलाई में शादी करेंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
    3. सलमान खान समेत कई सेलेब्स होंगे शामिल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एक बार फिर जश्न शुरू हो चुका है। जल्द अंबानी परिवार में दूसरी बहू आने वाली हैं। ऐसे में सभी तैयारियों और जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी मंगेतर राधिका मर्चेंट से इस साल जुलाई में शादी करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले इस कपल का एक और प्री वेडिंग फंक्शन होने जा रहा है।

    दो महीने पहले मार्च में गुजरात के जामनगर में इस कपल का प्री-वेडिंग इवेंट देखने को मिला था। जो पूरे 3 दिनों तक चला था, जिसकी चर्चा महीने भर तक सुनने को मिली थी। वहीं अब दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर होने जा रहा है, जिसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती नजर आ रही है। आइए देखते हैं बॉलीवुड से कौन-कौन हो रहा है इस इवेंट में शामिल।

    यह भी पढ़ें- बेटी राहा संग अनंत और राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होंगे रणबीर-आलिया, इटली के लिए हुए रवाना

    सलमान खान होंगे शामिल 

    सलमान खान का अंबानी परिवार से बेहद खास रिश्ता है।  वह हर इस परिवार के हर छोटे-बड़े फंक्शन में नजर आते रहे हैं। जामनगर में भी सलमान खान ने खूब रौनक जमाई थी। वहीं अब इटली के लिए भी अभिनेता सोमवार सुबह प्राइवेट एयरपोर्ट से रवाना हुए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    रणवीर सिंह हुए रवाना 

    रणवीर सिंह सोमवार सुबह मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर सपोर्ट हुए। इस बार अभिनेता के साथ पत्नी दीपिका पादुकोण नजर नहीं आईं। बता दें, प्रेगनेंसी के चलते दीपिका इस बार अंबानी परिवार के इस खास इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    निर्वान खान

    सलमान खान के भतीजे निर्वान खान भी अंबानी परिवार के इस फंक्शन का हिस्सा होंगे। सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। 

    ओरी अवत्रमणि

    अंबानी परिवार की पार्टी हो और उसमे ओरी अवत्रमणि न शामिल हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ओरी भी आए एयरपोर्ट पर नजर।

    खबरें और भी

    डायरेक्टर एटली भी आए नजर  

    साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार भी इटली के लिए रवाना होते नजर आए। इस मौके पर डायरेक्टर के चेहरे में अलग खुशी देखने को मिली। 

    जुलाई में होगी शादी

    बता दें, फ्रांस से लौटने के बाद ये कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगा। ये शादी मुंबई में जियो गार्डन में होगी। बता दें, यहीं पर आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की भी शादी हुई थी। शादी में भी कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होगी।

    यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant का दूसरा प्री-वेडिंग कार्ड आया सामने, 4 दिनों तक क्रूज पर चलेगा जश्न, जानें क्या है खास