यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women's Day 2024: 'आर्या' से 'माई' और 'महारानी' तक, ओटीटी स्पेस में जमकर 'दहाड़' रहे महिला किरदार
हर साल की 8 मार्च को International Womens Day मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में भी कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी जगह बनाई है। इन हसीन ...और पढ़ें
s_day_23668181_204618118_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं और ऐसे कई काम हैं, जो पहले पुरुषों के लिए समझे जाते थे, मगर अब महिलाएं भी अपनी भागीदारी दे रही हैं।
महिलाएं आज कैब से लेकर फाइटर जेट तक उड़ा रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने अपने दम पर अपने करियर को आकार दिया है। सिनेमा में भी महिलाओं को पेश करने की तस्वीर बदली है। खासकर, ओटीटी स्पेस में महिला किरदारों को ज्यादा सशक्त दिखाया जाता है।
आर्या
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस सीरीज में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आती हैं। अपने परिवार की हिफाजत के लिए उसे मजबूरी में क्राइम की दुनिया में उतरना पड़ता है। आर्या का यह किरदार बेहद पॉवरफुल दिखाया गया है और सुष्मिता ने इसे निभाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
यह भी पढ़ें- Women's Day Special: आजादी से लेकर खेल तक, महिलाओं का रहा दबदबा, लिस्ट में Kangana Ranaut की एक से ज्यादा फिल्में

दहाड़
प्राइम वीडियो पर आई दहाड़ सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक महिला पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आती हैं, जो जातिवाद से लड़ते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही है और एक सीरियल किलर का पीछा कर रही है। यह किरदार काफी पॉवरफुल दिखाया गया था।
खबरें और भी
.jpg)
महारानी
सोनीलिव की यह सीरीज बिहार की सियासी बैकग्राउंड में स्थापित है। हुमा कुरैशी का किरदार एक ऐसी महिला का है, जो घरेलू होने के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचती है और पुरुष प्रधान राजनीति में बड़ों-बड़ों की हालत खराब कर देती है। इसका तीसरा सीजन गुरुवार को आ रहा है।

अरण्यक
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में रवीना टंडन ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया। सीरीज में रवीना एक कत्ल की जांच करती नजर आई थीं, जिसे क्रैक करना आसान नहीं था।
.jpg)
पंचायत
महिलाओं को सशक्त दिखाने वाले किरदारों में पंचायत सीरीज भी एक मिसाल है। प्राइम वीडियो की सीरीज में नीना गुप्ता का किरदार जिस तरह से आगे बढ़ता है, वो दिलचस्प है। इस सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है।
.jpg)
स्कैम 1992
सोनीलिव पर आई हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 में श्रेया धनवंतरी ने जर्नलिस्ट का रोल निभाया था, जो शेयर घोटाले की तफ्तीश कर रही है। यह करदार सुचेता दलाल से प्रेरित था।।

माई
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज माई में अभिनेत्री साक्षी तंवर ने लीड रोल निभाया। 2022 में आई इस सीरीज में साक्षी ने एक मध्यमवर्गीय मां का किरदार निभाया, जो अपनी बेटी के कातिलों का पता लगाने में जुटी है। एक गृहिणी होने के बावजूद वो जिस तरह से ताकतवर लोगों का मुकाबला करती है, वो इस किरदार की खूबी है।
