Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Biopic On Army Officer: शेरशाह से लेकर सैम बहादुर तक, आर्मी हीरोज के जीवन पर आधारित हैं ये बायोपिक फिल्में

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 07:07 PM (IST)

    Biopic On Army Officer अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में विक्की इंडिया के पहले फील्ड ...और पढ़ें

    आर्मी ऑफिसर पर बायोपिक (Photo Credit: Jagran Graphics)
    आर्मी ऑफिसर पर बायोपिक (Photo Credit: Jagran Graphics)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Biopic On Army Officer: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' आने वाले एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सैम इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मुख्य भूमिका निभाई थी।

    'सैम बहादुर' से पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में भारतीय सैनिकों की कहानी पर बनाकर दर्शकों को दिखाई गईं। इसमें शेरशाह से लेकर पिप्पा तक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Advance Booking: तगड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है 'सैम बहादुर', शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

    शेरशाह (2021)

    साल 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे उनके करियर में शानदार उछाल आया। फिल्म में सिद्धार्थ पीवीसी कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने में कामयाब रहे। कैप्टन बत्रा को कारगिल युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए सर्वोच्च भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। शेरशाह में कैप्टन बत्रा के व्यक्तिगत, पारिवारिक और नौकरी को बेहद अच्छे से दिखाया गया। बता दें, 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत में कैप्टन विक्रम बत्रा का अहम योगदान था।

    मेजर (2022)

    अदिवी शेष, सई मांजरेकर और शोभिता धुलिपाला अभिनीत फिल्म 'मेजर' 2008 के मुंबई हमलों के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोग्राफी है। संदीप उन्नीकृष्णन का बलिदान एक ऐसा बलिदान है, जिसका हर भारतीय आभारी है। शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स, जी. महेश बाबू एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज द्वारा निर्मित, मेजर को हिंदी और तेलुगु दोनों में रिलीज किया गया है। 

    उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

    आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित आर्मी एक्शन फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 2016 में उरी पर अटैक करने के बाद भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी और इसी पर ये फिल्म बनाई गई थी।

    खबरें और भी

    सैम बहादुर

    सैम बहादुर अपकमिंग फिल्म है, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, जिन्होंने भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव के साथ सह-लेखन किया है। आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, इसमें फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है। पर्दे पर यह फिल्म 1 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।

    इक्कीस

    यह फिल्म आर्मी के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। श्रीराम राघवन और वरुण इससे पहले बदलापुर में साथ काम कर चुके हैं, जो अभिनेता के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। इसलिए यह देखना रोमांचक होगा कि वे इक्कीस में क्या धमाल मचाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 के दिन रिलीज के लिए तय है।

    तेजस

    वॉर बायोपिक्स की लिस्ट में अगला नाम कंगना रनोट अभिनीत तेजस है, यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म एक बहादुर और उग्र वायु सेना पायलट तेजस गिल की कहानी है। 

    पिप्पा (2023)

    पिप्पा वॉर फिल्म है, जो भारत की 45 कैवेलरी रेजिमेंट के कैप्टन बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने भाई-बहनों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। यह 1971 में गरीबपुर की लड़ाई के दौरान वास्तविक जीवन की घटनाओं पर है और यह फिल्म राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित है। फिल्म का प्रीमियर 10 नवंबर, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। 

    कैप्टन इंडिया

    हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, कार्तिक आर्यन कैप्टन इंडिया में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो 2015 में जनरल वीके सिंह के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बचाव अभियानों में से एक ऑपरेशन राहत की कहानी बताती है।

    यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: 'उनके जैसा साथी पाना आशीर्वाद...', विक्की ने की Katrina Kaif की तारीफ, बताया शादी के बदल गई जिंदगी