Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये सेलेब्स हैं आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 02:20 PM (IST)

    Bollywood Celebs Luxurious Restaurants शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है जिसका उद्घाटन उन्होंने रविवार 27 नवंबर को क ...और पढ़ें

    Shilpa Shetty, Priyanka Chopra, luxurious restaurants, Photo
    Shilpa Shetty, Priyanka Chopra, luxurious restaurants, Photo

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Celebs Luxurious Restaurants: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वुमन भी कहलाती हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वे एक बिजनेस वुमेन के तौर पर भी जानी जाती हैं। साल 2020 में एक्ट्रेस ने मुंबई में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला था जिसका नाम है 'बैस्टियन चेन'। वहीं अब दो साल बाद शिल्पा ने मुंबई में दूसरा रेस्टोरेंट खोला है जिसका उद्घाटन उन्होंने रविवार 27 नवंबर को किया। वैसे बता दें शिल्पा ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिनके कई बड़े-बड़े  रेस्टोरेंट हैं। किसी का मुंबई में है तो किसी का न्यूयॉर्क में है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।  

    मुंबई में शिल्पा शेट्टी के है दो रेस्टोरेंट

    साल 2020 में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के वर्ली में बैस्टियन चेन का रेस्टोरेंट खोला था। शिल्पा का ये  रेस्टोरेंट अपने टेस्टी खाने के साथा-साथ शानदार इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए जाना जाता है। वहीं अब उन्होंने मुंबई में पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। शिल्पा शेट्टी के इस Pizza रेस्टोरेंट का नाम 'बिज़्ज़ा' है। इसी बीच सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। इस वीडियो में शिल्पा अपने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद बाहर खड़े पैपराजी को पिज्जा बांटती नजर आई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bizza Mumbai (@bizza.mumbai)

    विराट कोहली 'वन8 कम्यून'

    एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेट विराट कोहली ने हाल ही में दिवंगत सिंगर किशोर कुमार का बंगला किराए पर लिया था। इस बंगले में विराट ने एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम है 'वन8 कम्यून' है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इसमे अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by one8 Commune (@one8.commune)

    प्रियंका चोपड़ा 'सोना'

    साल 2020 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम उन्होंने सोना  (Sona) रखा। विदेशी गलियों में यह एक इंडियन रेस्टोरेंट है। अब तक यहां कई सेलेब्स जा चुके हैं। हाल ही में कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी पहुंचे थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by SONA (@sonanewyork)

    बॉबी देओल ‘समप्लेस ऐल्स’

    बॉबी देओल ने मुंबई के अंधेरी में ‘समप्लेस ऐल्स’ नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। जहां स्वादिष्ट इंडियन और चाइनीज खाना मिलता है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया जा सकता है।

    आशा भोसले रेस्टोरेंट

    बॉलीवुड गायिका आशा भोसले ने दुबई में अपना रेस्टोरेंट खोला हुआ है।  इस  रेस्तरां  का नाम उन्होंने अपने नाम पर ही रखा हुआ है 'Asha's Restaurants'। बता दें इसे पूरे  20 साल हो चुके हैं। यह दुबई के WAFI मॉल के अंदर है।