Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss: श्वेता तिवारी से लेकर जैस्मिन भसीन तक, बिग बॉस के वो कंटेस्टेंट्स जिन्होंने शो में बहाए खूब आंसू

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 12:16 AM (GMT+05:30)

    Bigg Boss बिग बॉस के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस शो में कंटेस्टेंट्स का एक अलग ही व्यक्तित्व देखने को मिलता है। शो में कई कंटेस्टेंट्स स्ट्रांग ...और पढ़ें

    रियलिटी शो बिग बॉस (Photo Credit: Instagram)
    रियलिटी शो बिग बॉस (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जहां कंटेस्टेंट्स का व्यक्तित्व देखने को मिलता है। हर साल बिग बॉस में कई जाने-पहचाने चेहरे देखने को मिलते हैं, जो शो का खिताब हासिल करने के लिए शानदार गेम खेलते हैं।

    ये एक ऐसा शो है, जहां मजबूत व्यक्ति भी कई बार इमोशनल हो जाता है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब दर्शकों ने रियलिटी शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को आंसू बहाते हुए देखा है। आज हम उन कंटेस्टेंट्स की बात कर रहे हैं, जो बिग बॉस के दौरान काफी भावुक हुए। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी, जैस्मिन भसीन, दीपिका कक्कड़, आरती सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान एलिमिनेशन में लेकर आएंगे ट्विस्ट, जानें किसकी होगी चांदी और कौन होगा बेघर?

    रुपाली गांगुली

    अभिनेत्री रुपाली गांगुली 'बिग बॉस सीजन 1' का हिस्सा रही थीं। वह उन कंटेस्टेंट्स में से एक थीं, जिसने शो में बहुत सारे आंसू बहाए थे। शो में अभिनेत्री को काफी इमोशनल देखा गया था।

    विंदू दारा सिंह

    'बिग बॉस 3' के विजेता विंदू एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक थे। वह शो के दौरान काफी स्ट्रांग और इमोशनल दोनों तरीके से नजर आए। शो में विंदू छोटी-छोटी बातों पर रो पड़ते थे।

    श्वेता तिवारी

    बिग बॉस में श्वेता तिवारी की डॉली बिंद्रा के साथ काफी अनबन हुई थी। इस शो में उन्हें ज्यादातर समय रोते हुए देखा गया। इसके अलावा वह शो के दौरान काफी स्ट्रांग भी नजर आईं। हालांकि, श्वेता ने सीजन 4 की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    दीपिका कक्कड़ इब्राहिम

    दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने सीजन 12 का खिताब अपने नाम किया था। शो के दौरान अभिनेत्री अपने निर्णय लेने में उग्र और मजबूत दिखीं, लेकिन वह ऐसी भी थीं, जिनको काफी इमोशनल देखा गया। 

    आरती सिंह

    सीजन 13 का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस आरती सिंह को घर में पैनिक अटैक आया था। आरती ने शो में काफी दोस्त बनाए, लेकिन जब वह उनके व्यवहार से निराश या परेशान हो जाती थीं, तो खूब रोती भी थीं।

    खबरें और भी

    जैस्मिन भसीन

    शो में अभिनेत्री जैस्मिन भसीन एक सच्ची और नेक दिल इंसान के रूप में सामने आईं। शो में वे मिलनसार नजर आईं, लेकिन कई बार वो इमोशनल भी नजर आईं। शो में उन्हें कई बार रोते हुए देखा गया और होस्ट सलमान खान ने भी उनके रोने का मजाक उड़ाया था।

    सुंबुल तौकीर खान

    अभिनेत्री सुंबुल को 'बिग बॉस 16' के सीजन में देखा गया था और दर्शकों ने उन्हें कई बार रोते हुए देखा था। उनके को-कंटेस्टेंट्स ने उनके साथ इस बारे में मजाक भी किया और अभिनेत्री ने मजबूत रहने की कोशिश की।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: न लड़ाई, न शोर-शराबा... फिर भी बिग बॉस का किंग बना ये कंटेस्टेंट, बड़े-बड़े महारथी को छोड़ा पीछे