Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड में चली नई हवा, दुश्मनी भूल करीब आ रहे स्टार्स, शाह रुख-सनी के बाद सलमान-अरिजीत में पैचअप!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 07:13 PM (IST)

    From Sunny Deol- Shah Rukh Khan to Salman Khan- Arijit Singh Bollywood Reconciliation हिंदी फिल्म इंडस्ट्री स्टारडम और तगड़े मुकाबले के लिए जानी जाती ...और पढ़ें

    बॉलीवुड में चली दोस्ती की नई हवा (Instagram Image)
    बॉलीवुड में चली दोस्ती की नई हवा (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। From Sunny Deol- Shah Rukh Khan to Salman Khan- Arijit Singh Bollywood Reconciliation: बॉलीवुड की दुनिया स्टार्स और उनके स्टारडम के इर्द- गिर्द घूमती है। कई बार यही स्टारडम सेलेब्स के बीच आन-बान और शान का मुद्दा बन जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के बीच अक्सर क्लैश के किस्से सुनाई देते है। ये कभी काम को लेकर होते है, तो कई बार पर्सनल भी होते है।

    हालांकि, इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई हवा चल रही है और वो है दोस्ती की हवा। सालों तक एक-दूसरे के बात न करने वाले सेलेब्स अब एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इनमें शाह रुख खान- सनी देओल और सलमान खान- अरिजीत सिंह समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं...

    शाह रुख खान- सनी देओल

    सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर 2 की वजह से खूब चर्चा बटोरी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और जबरदस्त कमाई की। फिल्म की सफलता के बीच शाह रुख खान ने भी गदर 2 और सनी देओल की तारीफ की, वो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर। इसके बाद सनी देओल भी आगे आए और उन्होंने शाह रुख की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

    सनी देओल और शाह रुख खान को लेकर कहा जाता है कि दोनों का झगड़ा फिल्म डर के दौरान शुरू हुआ। फिल्म में शाह रुख के किरदार को ज्यादा तवज्जो देने की बात सनी को पसंद नहीं आई, क्योंकि फिल्म के हीरो वो थे। गदर एक्टर इतने नाराज हुए कि उन्होंने फिर कभी डर के निर्माता यश राज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। खबर तो ये भी थी कि सनी देओल ने शाह रुख खान से 16 सालों तक बात नहीं की। हालांकि, सनी देओल इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gadar 2 ने खत्म किया सनी देओल और शाह रुख का झगड़ा, 16 साल SRK से बात न करने पर 'तारा सिंह' ने तोड़ी चुप्पी

    सलमान खान- अरिजीत सिंह

    अरिजीत सिंह और सलमान खान दोनों बॉलीवुड के बड़े नाम है। दोनों के बीच मतभेद एक अवॉर्ड शो के दौरान किए गए मजाक को लेकर शुरू हुआ। इसके बाद अरिजीत सिंह ने फिर कभी सलमान खान के लिए गाना नहीं गाया। वहीं, हाल ही में दोनों को लेकर खबरें आई कि टाइगर 3 में अरिजीत सिंह एक गाना गाने वाले है, जो दोनों के पैचअप की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, टाइगर 3 के मेकर्स की तरफ से अभी इसे कन्फर्म नहीं किया गया है।

    रवीना टंडन- अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार और रवीना टंडन बॉलीवुड की हिट जोड़ी में शामिल हैं। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्म दीं। इनके पर्सनल लाइफ को लेकर भी कहा गया दोनों एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और शादी कर सकते हैं। हालांकि, अक्षय ने बाद में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली और रवीना ने अनिल थडानी को जीवनसाथी चुन लिया। इनकी पर्सनल लाइफ की कड़वाहट इनके प्रोफेशनल लाइफ में भी देखने को मिली। अलग होने के बाद दोनों कभी साथ काम नहीं किया और न ही पब्लिक में साथ नजर आए। वहीं, अब दोनों ने एक-दूसरे से सारे गिले- शिकवे दूर कर लिए है। हाल ही में वेलकम 3 का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रवीना और अक्षय साथ काम नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें- Welcome 3: अक्षय कुमार और रवीना टंडन 19 सालों बाद फिर साथ आएंगे नजर, वेलकम 3 में दिखेगी दोनों की जोड़ी ?

    आमिर खान- सनी देओल

    सनी देओल और आमिर खान के बीच कभी अनबन की खबरें तो नहीं आई, लेकिन दोनों स्टार्स पब्लिक में कभी भाईचारा दिखाते हुए नजर नहीं आए। सालों बाद अब दोनों एक्टर साथ में काम करने वाले हैं। हाल ही में खबर आई कि फिल्म लाहौर 1947 के जरिए सनी देओल और आमिर खान एक साथ आए हैं। इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल निभाएंगे। वहीं, आमिर खान फिल्म का प्रोडक्शन करेंगे। लाहौर 1947 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी राजकुमार संतोषी ने उठाई है। ये सनी देओल के साथ उनकी चौथी फिल्म होगी।