विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Horror Movies: हिंदी सिनेमा में बदलता हॉरर फिल्मों का दौर, ट्रेंड फॉलो करते-करते कहां आ गए हम?

Published: Sat, 31 May 2025 08:37 PM (IST)

बॉलीवुड में इस समय हॉरर फिल्मों का दौर चल रहा है। पिछले साल रिलीज हुई शैतान स्त्री 2 और मुज्या ...और पढ़ें

बॉलीवुड हॉरर मूवीज लिस्ट स्त्री 2 और भूल भुलैया (फोटो-इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड हॉरर मूवीज लिस्ट स्त्री 2 और भूल भुलैया (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्शन, रोमांस के बाद अगर कोई जॉनर पसंद किया जाता है तो वो है हॉरर। पहले जहां सिनेमा में इस जॉनर को सिर्फ मसाला के तौर पर कभी कभी इस्तेमाल किया जाता था। आज ये बॉलीवुड का हिट मेकर बनकर उभरा है।

80 के दशक में रामसे ब्रदर्स ने इसकी जड़े स्थापित की थीं। उस समय बॉलीवुड में हॉरर मतलब भूत था लेकिन इसे उतना सीरियसली नहीं लिया जाता था। हालांकि पिछले कुछ समय से ये नेरेटिव बदला है।

साल 2004 में दिखा जबरदस्त बूम

तुम्बाड़ और बुलबुल जैसी फिल्मों ने इसे एक नई दिशा दी। इसके बाद आई भूल भुलैया 2, शैतान, स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस का ग्राफ ही बदलकर रख दिया। अब मेकर्स इस तरह के प्लॉट पर काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और यही वजह है कि आने वाले समय में हमें कई हॉरर फिल्में देखने को मिलेंगी जिनमें मां, थामा और कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 शामिल है। साल 2024 में हॉरर फिल्मों को एक जबरदस्त बूस्ट मिला। आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस तरह के प्लॉट को तैयार करने में मदद की।

यह भी पढ़ें: ChatGPT की बगावत से हैरान हुए लोग, इन फिल्मों में Ai के हावी होने के खतरे को लेकर पहले ही किया गया था आगाह

तुम्बाड

राही अनिल बर्वे की तुम्बाड साल 2018 में आई थी। इसके हॉरर फिल्मों के लिए एक लैंडमार्क सेट किया। यह फिल्म 20 वीं सदी के ब्रिटिश भारत के गांव तुम्बाड में छिपे खजाने की खोज की कहानी है। मूवी में सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म जब पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे कोई खास सफलता नहीं मिली लेकिन इसकी गिनती कल्ट फिल्मों में होती है।

बुलबुल

अनु्ष्का शर्मा के क्लीन स्लेट फिल्म्ज के बैनर तले साल 2020 में आई फिल्म बुलबुल इस कड़ी में दूसरा माइलस्टोन है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और राहुल बोस ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म कोविड के समय नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी फिल्म की विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर ने इसे और भी हांटेड बना दिया था।

भूल भुलैया फैंचाइज

हॉरर फिल्मों की बात हो और भूल भूलैया का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। सुपरनेचुरल एलिमेंट्स को लेकर आया इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसके बाद भूल भुलैया 2 और 3 के नाम से इसके दो और पार्ट आए। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की।

शैतान

साल 2024 में जब शैतान आई तो ऑडियंस का दिमाग हिल गया। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि हॉरर इस तरह का भी हो सकता है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

स्त्री 2

डार्क हॉरर के बाद स्त्री 2 जैसी कॉमेडी हॉरर ऑडियंस के लिए उसी साल में ठंडी हवा के झोंके के समान थी। फिल्म साल 2018 में आई कल्ट हिट स्त्री का सीक्वल थी जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म में चार चांद लगा दिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Horror Show: एक आंख बंद करके देखना पड़ता था ये हॉरर शो, कभी भी कहीं से निकल आता था हाथ और कटा सिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।