विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood-Cricket: बॉलीवुड हसीनाओं के इश्क में गिरफ्तार हुए ये इंडियन क्रिकेटर्स, आज शादी करके दे रहे कपल गोल्स

Published: Fri, 19 Jul 2024 06:04 PM (IST)

क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे पहला रिश्ता 1968 में जुड़ा था। ये वो दौर था जब उस जमाने की टॉप ...और पढ़ें

जब बॉलीवुड हसीनाओं पर दिल हार बैठे क्रिकेटर्स
जब बॉलीवुड हसीनाओं पर दिल हार बैठे क्रिकेटर्स

HighLights

  1. एक एड शूट के दौरान मिले थे विराट-अनुष्का
  2. राहुल और अथिया ने तीन साल किया डेट
  3. 45 साल पुराना है क्रिकेट बॉलीवुड का रिश्ता

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों का ही बहुत पुराना नाता है। दोनों ही फील्ड में पैसा है, ग्लैमर है और इसी वजह से इनमें एट्रेक्शन भी है। आपने अक्सर कई एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स की डेटिंग की खबरे सुनी होंगी। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर के एल राहुल तक बॉलीवुड और क्रिकेट जगह के कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने हमें बेस्ट कपल गोल्स दिए।

एक तरफ जहां हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने अलग होने की खबर दी। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्ट्रेस से शादी की और ये शादी लंबी चली। लोग इनमें से कुछ कपल्स को आदर्श के तौर पर देखते हैं। आज आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे।

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर

मंसूर अली खान पटौदी को टाइगर पटौदी के नाम से जाना जाता था। वह टेस्ट क्रिकेट मैचों के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे। 1965 में दिल्ली में एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात शानदार और सदाबहार एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से हुई और उन्हें प्यार हो गया। धर्म अलग-अलग होने की वजह से कई लोगों ने इसका विरोध किया बावजूद इसके दोनों ने 1969 में शादी कर ली थी।

हेजल कीच और युवराज सिंह

हेजल कीच ने सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म बॉडीगार्ड में अहम रोल निभाया था। युवराज और हेजल की मुलाकात एक म्यूचल फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों में प्यार हो गया और इन्होंने शादी कर ली। आज ये दो प्यारे-प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का और विराट की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। इन्हें इंडस्ट्री के पॉवर कपल के तौर पर भी जाना जाता है। कपल ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। दोनों ने लगभग 4 साल एक-दूसरे को डेट किया था। अभी कपल वामिका और अकाय नाम के दो बच्चों के माता-पिता हैं।

यह भी पढ़ें: 'भाई अच्छा डिजर्व...' Hardik और Natasa ने खत्म किया 4 साल का रिलेशनशिप, सेपरेशन की खबरों के बाद ट्रोल हुईं मॉडल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

अथिया और केएल राहुल क्रिकेटर और एक्ट्रेस की शादी का लेटेस्ट उदाहरण है। दोनों ने जनवरी 2023 में खंडाला के एक फार्महाउस में शादी की थी। साल 2019 से ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहा था। इसके दो साल बाद 2021 में इन्होंने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया था।

गीता बसरा और हरभजन सिंह

गीता बसरा को द ट्रेन और दिल दिया है जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया है। हरभजन सिंह ने 1999 में भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया था। बॉलीवुड अभिनेत्री के प्यार में पड़कर हरभजन सिंह और गीता बसरा ने 2015 में पंजाब के फगवाड़ा में एक भव्य शादी के दौरान सात फेरे लिए।

सागरिका घाटगे और जहीर खान

फिल्म चक दे ​​इंडिया में प्रीति सभरवाल का किरदार निभाने के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने 2017 में क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। यह जोड़ी अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और अक्सर अपने जीवन के बारे में पोस्ट करते रहते हैं।

फरहीन खान और मनोज प्रभाकर

फरहीन खान को फिल्म जान तेरे नाम के लिए जाना जाता है। उन्होंने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी की थी। कपल के दो बच्चे राहिल और मानवंश हैं। बता दें कि मनोज प्रभाकर की इससे पहले भी एक शादी हो चुकी है जिससे उन्हें एक बेटा रोहन है। ये भी इन्हीं के साथ दिल्ली में रहता है।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya से अलग होने की खबर देने से पहले Natasa Stankovic ने शेयर की थी ऐसी तस्वीर, देखकर भर आएगा दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।