Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 10 Years: इतना बदल चुके हैं 'फुकरे' के कैरेक्टर्स, किसी की हुई शादी तो कोई बन गया स्टार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 13 Jun 2023 05:39 PM (GMT+05:30)

    Fukrey 10 Years 14 जून 2013 में रिलीज हुई फिल्म फुकरे ने फैंस को खूब गुदगुदाया था। इस फिल्म की रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं। भोली पंजाबन से लेकर ...और पढ़ें

    Fukrey 10 Years Richa Chadha Aka Bholi Punjaban to Varun Sharma Aka Choocha and Pankaj Tripathi Actors Then and Now/IMDB
    Fukrey 10 Years Richa Chadha Aka Bholi Punjaban to Varun Sharma Aka Choocha and Pankaj Tripathi Actors Then and Now/IMDB

    HighLights

    1. फुकरे की रिलीज को 10 साल पूरे
    2. 10 सालों में इतना बदल चुके हैं 'फुकरे' के कैरेक्टर्स
    3. 14 जून 2013 में रिलीज हुई थी फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 10 Years: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल विजन प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'फुकरे' साल 2013 में रिलीज हुई थी। 14 जून 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

    मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, अली फजल, मनजोत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। फुकरे और फुकरे रिटर्न्स दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाडे़ थे।

    अब कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने 'फुकरे-3' की घोषणा की थी और खुद स्टारकास्ट भी फिल्म के लिए एक्साइटेड नजर आई थी। पिछले 10 सालों में इस फिल्म के फेमस कैरेक्टर कितने बदल चुके हैं और लाइफ में कौन क्या कर रहा है, यहां पर पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

    वरुण शर्मा (चूचा)

    वरुण शर्मा बेहद ही शानदार अभिनेता हैं। उन्हें फुकरे में 'चूचा' बनकर घर-घर में पहचान मिली। आज भी वह कहीं जाते हैं, तो फैंस प्यार से उन्हें चूचा ही कहते हैं। हालांकि, पिछले 10 सालों में वरुण शर्मा उर्फ चूचा का सिर्फ लुक ही नहीं बदला है, बल्कि करियर में उन्होंने एक अच्छा मुकाम भी हासिल किया है।

    खबरें और भी

    हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आए थे, जहां उन्होंने रणवीर के साथ सेकंड लीड किरदार निभाया था। हालांकि, उनको स्क्रीन स्पेस रणवीर सिंह के बराबर ही मिला था।

    ऋचा चड्ढा (भोली पंजाबन)

    ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की मंझी हुई कलाकार हैं। उन्होंने मसान और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता। फुकरे में ऋचा चड्ढा ने 'भोली पंजाबन' का किरदार निभाया था, जो उनके यादगार किरदारों में से एक है। फिल्म में चूचा की भोली पंजाबन के लिए आशिकी ने फैंस को खूब गुदगुदाया।

    खैर फिल्म में चूचा को भोली पंजाबन नहीं मिली, लेकिन असल जिंदगी में फिल्म के दूसरे एक्टर अली फजल की वह दुल्हनियां बन गईं। आपको बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा के प्यार की शुरुआत फुकरे के सेट पर ही हुई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और बीते साल दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

    पुलकित सम्राट (हन्नी)

    चूचा के सपनों पर अपना दांव लगाने वाले हन्नी का किरदार पुलकित सम्राट ने निभाया था। इस फिल्म में चूचा और हनी की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। 10 सालों में पुलकित सम्राट का करियर काफी बदल गया है। 'जय हो' जैसी फिल्म में नजर आए पुलकित सम्राट अब ज्यादा फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आते हैं।

    2013 से लेकर 2023 तक उन्होंने महज 13 फिल्मों में नकाम किया। इस साल भी 'फुकरे-3' एक बड़ी फिल्म है, जो उनके खाते में हैं।

    अली फजल (जफर भाई)

    अली फजल ने फिल्म 'फुकरे' में जफर भाई का किरदार निभाया था। जिसे सिंगिंग का बड़ा शौक है और वह गाने के पीछे अपना समय और काफी पैसा गंवा चुका होता है। हन्नी और चूचा के लाइफ में आने के बाद सिंगिंग का ख्वाब तो पूरा नहीं होता, लेकिन सपनों पर जुआ खेलना उन्हें बड़ी मुसीबत में जरूर डाल देता है।

    फिल्म में विशाखा सिंह ने उनका लव इंटरेस्ट निभाया था। हालांकि, असल जिंदगी में ऋचा चड्ढा उनकी लाइफ पार्टनर बनीं। अली फजल ने 10 सालों में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया।

    मंजोत सिंह (लाली हलवाई)

    साल 2008 में 'ओये लकी, लकी ओये' से अपना करियर शुरू करने वाले मंजोत सिंह 'फुकरे' में ज्यादा पैसे कमाने और अपनी ट्यूशन मैडम को इम्प्रेस करने के लिए अपने पिता की हलवाई की दुकान को दांव पर लगा देता है। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

    10 सालों में लाली उर्फ मंजोत काफी बदल चुके हैं और इंडस्ट्री में लगातार काम कर रहे हैं। वह 'फुकरे 3' के अलावा आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर 'ड्रीम गर्ल-2' में भी नजर आएंगे।

    पंकज त्रिपाठी(पंडित)

    पंकज त्रिपाठी आज इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर हैं, वहां खुद को खड़ा करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे' में उन्होंने पंडित का किरदार निभाया था, जो उस समय पर लोगों के नजरों में नहीं आया था।

    लेकिन 10 सालों में पंकज त्रिपाठी ने खुद को इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर खड़ा किया और आज वह हर डायरेक्टर-निर्माता की पहली पसंद बन चुके हैं। पंकज त्रिपाठी आज एक बड़े स्टार बन चुके हैं। वह जल्द ही 'मैं अटल हूं' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।