Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Richa Chadha-Ali Fazal की शादी डॉक्यूमेंट्री में तब्दील, 'भोली पंजाबन' इस खास दिन पर दिखाएंगी RiAlity की झलक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:44 PM (IST)

    Richa Chadha- Ali Fazal Wedding To Turn Into A Documentary ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बीत साल अक्टूबर में शादी की थी। अब दोनों अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी ...और पढ़ें

    ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की फोटो, (Instagram Image)
    ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की फोटो, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Richa Chadha- Ali Fazal Wedding To Turn Into A Documentary: ऋचा चड्ढा इन दिनों फुकरे 3 को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और भोली पंजाबन बन एक्ट्रेस दर्शकों को एंटरटेन भी कर ही है। इस बीच उनके वेडिंग डॉक्यूमेंट्री को लेकर जानकारी आई है।

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बीत साल अक्टूबर में शादी की थी। अब जल्द दोनों पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस मौके खास बनाने के लिए ऋचा चड्ढा और अली फजल एक अनाउंसमेंट की है। दोनों ने अपनी शादी को डॉक्यूमेंट्री में बदल दिया है, जिसे नाम दिया है रियलिटी, जो ऋचा और अली को मिलाकर बना है।

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Day 6: धड़ल्ले से कमाई कर रही 'फुकरे 3', महज 6 दिन में कमा लिए करोड़ों, देखें बिजनेस रिपोर्ट

    तीन शहरों कल्चर होगा साथ

    ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का सेलिब्रेशन तीनों शहरों में हुआ था। इनमें दिल्ली, मुंबई और लखनऊ शामिल है। शादी के फंक्शन 6 अक्टूबर तक चले थे। अब ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी वेडिंग को डॉक्यूमेंट्री में बदलकर दिल्ली, मुंबई और लखनऊ का कल्चर दिखाने वाले, जो उनकी शादी की रस्मों में शामिल था। कपल ने शादी से पहले एक-दूसरे तो लंबे वक्त डेट किया था।

    कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री ?

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी वेडिंग डॉक्यूमेंट्री की पहली झलक जारी करने के लिए भी बेहद खास मौका चुना है। दोनों डॉक्यूमेंट्री की पहली झलक फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सामने लाएंगे। डॉक्यूमेंट्री इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Song Mashoor: फुकरों और भोली पंजाबन में 'मशहूर' होने की मची होड़, 'फुकरे 3' के नए गाने में दिखी जंग

    ऋचा और अली का खूबसूरत सफर

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी को डॉक्यूमेंट्री में बदलने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वो अपनी शादी की अनफिल्टर्ड और कैंडिड जर्नी फैंस के साथ शेयर करना चाहते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को राहुल सिंह दत्ता ने डायरेक्ट किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में ऋचा चड्ढा और अली फजल एक- साथ बैठकर अपनी शादी के बारे में बात करते हुए भी नजर आएंगे। इसके साथ ही मेहमान भी अपनी राय देते हुए दिखाई देंगे।