विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: ये फुकरे तो निकले बड़े कमाल के, दूसरे दिन कमाई इतनी हुई कि...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 10 Dec 2017 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 12:23 PM (IST)

फिल्म को बड़ा एडवांटेज ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 22 दिसंबर को आने वाली है यानि दूसरे वीकेंड में भी कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

Box Office: ये फुकरे तो निकले बड़े कमाल के, दूसरे दिन कमाई इतनी हुई कि...
Box Office: ये फुकरे तो निकले बड़े कमाल के, दूसरे दिन कमाई इतनी हुई कि...

मुंबई। लगता है रिलीज़ डेट बदलना फुकरों के लिए फ़ायदे का सौदा साबित हो गया है क्योंकि इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई फिल्म फुकरे रिटर्न्स ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी कमाल का प्रदर्शन किया है।

मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित फुकरे रिटर्न्स ने शनिवार को 11 करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म को आठ करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और दो दिन में कमाई अब 19 करोड़ 40 लाख रूपये हो गई है। साल 2013 में आई फुकरे के इस सीक्वल ने पहले दिन उम्मीद से बढ़ कर कलेक्शन करने के साथ ये बता दिया है कि चार साल पहले आई पहले भाग को लोग भूले नहीं है। ये माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में जबरदस्त कमाई के साथ हिट की श्रेणी में आ जायेगी। करीब 30 करोड़ रूपये में बनी फुकरे रिटर्न्स अगर पहले वीकेंड में 30 करोड़ रूपये की कमाई कर लेती है तो फिल्म को पहले वीक में फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा हो सकता है। फिल्म को बड़ा एडवांटेज ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 22 दिसंबर को आने वाली है यानि दूसरे वीकेंड में भी कोई बड़ी चुनौती नहीं है।

फुकरे रिटर्न्स अपने किरदारों यानि भोली पंजाबन, ज़फर, चूचा , लाली और हनी की फुकरापंती के कारण लोगों को पसंद आई है। फिल्म में पहले भाग की ही टीम यानि रिचा चड्ढा, अली फज़ल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और मनजोत सिंह ने काम किया है। आपको बता दें कि फुकरे ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 62 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और तीन दोनों में नौ करोड़ 82 लाख रूपये। फिल्म के पहले भाग ने एक हफ़्ते में 18 करोड़ 42 लाख की कमाई थी, जिसे फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे दिन ही पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:Box Office: तुम्हारी सुलु के निशाने पर अब शबाना का सख्त़ी और बर्फ़ी की मस्ती

कपिल शर्मा की फिरंगी और सनी लियोनी की तेरा इंतज़ार के फ्लॉप हो जाने के बाद विद्या बालन की तुम्हारी सुलु को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिला था और फिल्म अब तक 35 करोड़ के करीब की कमाई कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।