Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार को किया था फोन, OMG 2 से क्लैश को लेकर कही थी ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:55 PM (IST)

    Sunny Deol On Gadar 2 Clash With OMG 2 गदर 2 की छप्परफाड़ सफलता ने सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर पहुंचा दिए हैं। एक्टर के पास लगातार नए प्रोजेक्ट्स ...और पढ़ें

    गदर 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार को किया था फोन, (X Image)
    गदर 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार को किया था फोन, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Deol On Gadar 2 Clash With OMG 2: सनी देओल सालों बाद एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म गदर 2 ने एक्टर को बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बना दिया है।

    गदर 2 की छप्परफाड़ सफलता ने सनी देओल के सितारे बुलंदियों पर पहुंचा दिए हैं। एक्टर के पास लगातार नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें करण जौहर ने भी अपने सेलिब्रिटी चैट शो में इनवाइट किया।

    यह भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की OMG 2 ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

    गदर 2 और ओएमजी 2 का क्लैश 

    कॉफी विद करण सीजन 8 के दूसरे एपिसोड में देओल ब्रदर्स शामिल हुए। सनी देओल ने भाई बॉबी देओल के साथ शो में हिस्सा लिया। जहां दोनों कई दिलचस्प बातें कीं। सनी देओल ने गदर 2 की रिलीज को लेकर भी बात की, जब फिल्म का क्लैश ओएमजी 2 से होने वाला था।

    सनी देओल ने अक्षय को किया फोन

    सनी देओल ने ये भी बताया कि उन्होंने गदर 2 और ओएमजी 2 की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को फोन भी किया था। फिल्मों का क्लैश टालने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया था। हालांकि, बात बनी नहीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    करण ने गदर 2 को लेकर पूछा सवाल

    कॉफी विद करण में होस्ट करण जौहर ने सनी देओल से उनकी सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर बात की। होस्ट ने कहा कि उनकी गदर 2 की रिलीज डेट काफी पहले से तय थी। ऐसे में ओएमजी 2 के साथ क्लैश पर उन्हें कैसा लगा।

    सनी देओल क्यों नहीं चाहते थे क्लैश ?

    करण जौहर को जवाब देते हुए सनी देओल ने कहा कि लंबे वक्त से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। उनके लिए ये काफी इमोशनल वक्त था। उन्हें लग रहा था कि गदर 2 के साथ कोई दूसरी फिल्म रिलीज न हो, ताकि थिएटर्स मिल सके। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार से क्लैश रोकने के लिए भी कहा था।

    अक्षय ने दिया क्या जवाब ?

    करण जौहर ने आगे पूछा कि क्या उन्होंने अक्षय कुमार को फोन किया था। इस पर सनी देओल ने कहा कि हां, उन्होंने अक्षय कुमार को फोन किया था और उनसे रिक्वेस्ट की थी कि अगल उनके हाथ में है तो फिल्मों का क्लैश न होने दें, लेकिन अक्षय ने कहा कि ये उनके हाथ में नहीं है, ये स्टूडियोज का फैसला हैं। अक्षय ने सनी देओल से कहा कि एक साथ दो फिल्में रिलीज हो सकती   है। इस पर उन्होंने कहा-मैं बस रिक्वेस्ट कर सकता था, इससे ज्यादा कुछ नहीं।  

    यह भी पढ़ें- OTT Movies In October: अक्टूबर में आ रही हैं 40 से ज्यादा फिल्में, 'गदर 2' और 'OMG 2' भी लिस्ट में शामिल