विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे करण और राजवीर के साथ पार्टी मूड में दिखे सनी देओल, 'गदर 2' के तारा सिंह का लेटेस्ट Video हुआ वायरल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sun, 27 Aug 2023 11:13 AM (IST)

Sunny Deol Latest Video इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की देओल फैमिली काफी लाइमलाइट बटोर रही है। सनी देओल स्टारर गदर ...और पढ़ें

फैमिली के साथ पार्टी मूड में नजर आए सनी देओल (Photo Credit-Instagram)
फैमिली के साथ पार्टी मूड में नजर आए सनी देओल (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. गदर 2 को मिली अपार सफलता
  2. बेटों के साथ पार्टी में दिखे सनी देओल
  3. लेटेस्ट वीडियो आया सामने

नई दिल्ली जेएनएन: Sunny Deol With Sons Karan-Rajveer Latest Video: सनी देओल की 'गदर 2' ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जबरदस्त सफलता हासिल की है। डायरेक्टर अनिल शर्मा की ये फिल्म देओल फैमिली के लिए खुशियों की बहार लाई है। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से 'गदर 2' ने गर्दा उड़ाया है उस तरह से उनकी पूरी फैमिली के किसी भी सदस्य की फिल्म ने कामयाबी हासिल नहीं है।

इसके चलते मौजूदा समय में सभी अपने परिवार के साथ पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं। इस बीच सनी देओल का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह अपने दोनों बेटे राजवीर देओल और करण देओल के अलावा भाई बॉबी के साथ नजर आ रहे हैं।

बेटों के साथ स्पॉट हुए सनी देओल

आए दिन सनी देओल का एक न एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ 'गदर 2' की कामयाबी का जश्न मनाते हुए नजर आए हैं। इस बीच वीकेंड पर सनी अपने दोनों बेटों के साथ स्पॉट हुए हैं।

मुंबई के जुहू में एक गेट टुगेदर के दौरान सनी देओल, राजवीर देओल, करण देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आए हैं। देओल फैमिली के चार सितारे इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिसका अंदाजा आप इंस्टेंट बॉलीवुड की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस लेटेस्ट वीडियो में आसानी से देख सकते है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

साथ ही ये वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि देओल परिवार के इन सभी सदस्यों में काफी अच्छी बॉन्डिंग रहती है। सोशल मीडिया पर सनी देओल एंड फैमिली का ये लेटेस्ट वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

'गदर 2' को मिली देओल फैमिली का फुल सपोर्ट

'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर तारा सिंह के किरदार में सनी ने जोरदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया है। ऐसे में हम सब ने ये बखूबी देखा है कि एक्टर की 'गदर 2' को उनकी फैमिली का फुल सपोर्ट मिला।

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बहन ईशा देओल अपने भाई सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आईं। जबकि सनी की सौतेली मां हेमा मालिनी भी ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की।