Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गदर 2' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी अमीषा पटेल, रिलीज हुआ सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 11:04 AM (GMT+05:30)

    Ameesha Patel Upcoming Movie अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 इस समय कामयाबी के रथ पर सवार है। फैंस को तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर से काफी पसंद आई ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल की अगली फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit-Instagram)
    अमीषा पटेल की अगली फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. गदर 2 के बाद इस फिल्म में दिखेंगी अमीषा पटेल
    2. अमीषा की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
    3. सकीना के रोल में अमीषा ने जीता सबका दिल

     नई दिल्ली जेएनएन: साल 2001 में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। अब जब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद ये जोड़ी 'गदर 2' के जरिए वापस लौटी है तो दर्शकों ने वही पुराना प्यार उन्हें लौटाया है।

    फिल्म में अमीषा पटेल के सकीना के किरदार की काफी तारीफ की जा रही है। ऐसे में 'गदर 2' की कामयाबी के बीच एक्ट्रेस के हाथ एक और फिल्म लग गई है, जिसका नाम 'मिस्ट्री ऑफ टैटू' है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

    अमीषा की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

    गुरुवार को अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म 'मिस्ट्री ऑफ टैटू' का सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में ये साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसके हाथ पर टैटू बना है, उसको लेकर कई सारे रहस्य जुड़े हैं। कोर्ट ड्रामा टाइप इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आपको मजा आएगा। मूवी में अमीषा पटेल गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    जबकि रोहित राज, डेजी शाह और मायरा सरीन 'मिस्ट्री ऑफ टैटू' में अहम किरदारों में दिखाई देंगी। इतना ही नहीं 'रा.वन' फिल्म फेम अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे, जो एक टैटू आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को 'गदर 2' के बाद 'मिस्ट्री ऑफ टैटू' फिल्म में अमीषा पटेल की झलक देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    अमीषा पटेल के करियर की बेस्ट फिल्म बनी 'गदर 2'

    गदर 2 की सुपर सक्सेस ने अमीषा पटेल के फिल्मी करियर को रातों-रात हाई लेवल पर पहुंचा दिया है। आलम ये है कि अब गदर 2 अमीषा पटेल के करियर की कमाई के मामले में सबसे बेस्ट फिल्म बन गई है।

    रिलीज के 6 दिन में एक्ट्रेस की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 263 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर डाला है। जल्द ही अमीषा की ये मूवी 300 करोड़ के क्लब में एंट्री लेती हुई नजर आएगी। इससे पहले अमीषा पटेल की किसी भी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है।