Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2: सिमरत कौर ने B ग्रेड फिल्म से वायरल हुए इंटीमेट वीडियो पर दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'फर्क नहीं पड़ता'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 09:07 AM (IST)

    Gadar 2 actress Simrat Kaur Reacts On Old Viral Video सिमरत कौर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस सनी देओल और अमीषा पटेल की ...और पढ़ें

    Gadar 2 actress Simrat Kaur Reacts On Old Viral Video
    Gadar 2 actress Simrat Kaur Reacts On Old Viral Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 actress Simrat Kaur Reacts On Old Viral Video: गदर 2 के साथ एक बार फिर सनी देओल थिएटर्स में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। 22 सालों बाद सीक्वेल के साथ फिल्म की वापसी हो रही है। गदर 2 में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आएंगी।

    गदर 2, सिमरत कौर की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबर आई थी, जिसने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। दरअसल, सिमरत कौर एक पुराना बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उन्होंने इस ट्रोलिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    सपने जैसा है गदर 2 में काम करना

    सिमरत कौर ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में गदर 2 को लेकर अपनी खुशी और एक्साइटमेंट पर बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया जब उन्हें गदर 2 के फाइनल कर लिया गया तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था और तीन दिनों तक उन्होंने अपने घर में भी मां को छोड़कर किसी को नहीं बताया। सिमरत ने कहा कि उनके लिए अभी भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि वो इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा है।

    वायरल वीडियो और ट्रोलिंग पर सिमरत का रिएक्शन

    सिमरत ने अपने पहले किए प्रोजेक्ट्स से इंटीमेट सीन की क्लिप के वायरल होने पर भी बात की। उन्होंने खुद को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया और कहा, "मेरा एक्साइटमेंट चारों- ओर जो हो रहा है उससे कहीं ज्यादा बड़ा है। जैसा कि मैंने कहा कि मैंने अभी भी यह प्रोसेस नहीं किया है कि मैं गदर 2 कर रहा हूं, इसलिए मैं अभी भी उस पल में हूं। मैं अभी भी वहीं हूं और मैं यह पता लगाने और खुद को बताने की कोशिश कर रहा हूं कि हां, मैं गदर 2 कर रहा हूं। मेरी खुशी इतनी बड़ा है कि उसके लिए आजू बाजू क्या चल रहा है, मुझे सच में इसकी कोई परवाह नहीं है। इसलिए मेरे लिए गदर 2 का हिस्सा बनने से बड़ी कोई खबर नहीं है।"

    खबरें और भी