Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ameesha Patel Video: 'गदर 2' रिलीज से पहले सकीना का बोल्ड वीडियो हुआ वायरल! देखकर उड़ जाएंगे तारा सिंह के होश!

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 04:26 PM (IST)

    आपको बात दें कि गदर 2 2001 की फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस मूवी में उत्कर्ष ने सनी और अमीषा के ऑनस्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई थी। अब अभिनेत ...और पढ़ें

    Photo Credit : Gadar Photo From MIDDAY
    Photo Credit : Gadar Photo From MIDDAY

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Ameesha Patel: भारत-पाकिस्तान के रहने वाले दो प्रेमियों की प्रेम कहानी पर बनी फिल्म 'गदर' को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में न सिर्फ पर्दे पर बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचाया था। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की कहानी का काफी पसंद किया गया था। ​वहीं अब एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। इसी बीच सकीना यानी अमीषा पटेल का बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

    'गदर 2' में फिर दिखेगी तारा और सकीना की जोड़ी

    'गदर' रिलीज के 22 साल बाद इस अब 'गदर 2' बन रही है। इस फिल्म में फिर से तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेगें। ​'गदर' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने और डायलॉग काफी पसंद किए गए थे। वहीं, अब 'गदर 2' रिलीज से पहले सकीना पर बोल्डनेस का ऐसा खुमार चढ़ा कि बस अब उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है कि वो तहलका मचा रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

    सकीना ने बोल्डनेस में पार की सारी हदें

     

    सकीना यानी अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने अलग-अलग बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं। अमीषा ने बिकिनी और ब्रालेट पहन कर अपने कई बोल्ड लुक ​फैंस को दिखाए। एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर तारा सिंह भी अपने होश खोने वाले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

    सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

    आपको बता दें कि एक्टिंग के साथ अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के साथ अपना बिकिनी वीडियो शेयर कर यूजर्स के होश उड़ाती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बिकिनी पोस्ट से भरा पड़ा है। फैंस भी उनके हर पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।

    खबरें और भी