Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunny Deol On Gadar 2: 'गदर 2' के 400 करोड़ कमाने पर खुशी में झूमे सनी देओल, सामने आया एक्टर का पहला रिएक्शन

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 03:22 PM (IST)

    Gadar 2 Sunny Deol Latest Video गदर 2 की अपार सफलता से सनी देओल काफी खुश हैं। ये लाजिमी भी है क्योंकि ये मूवी उनके फिल्मी करियर की सबसे अधिक कमाई करने ...और पढ़ें

    गदर 2 की कामयाबी से खुश हुए सनी देओल (Photo Credit-Instagram)
    गदर 2 की कामयाबी से खुश हुए सनी देओल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. गदर 2 ने छूआ 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा
    2. सनी देओल की फिल्म ने कमाई में बनाया रिकॉर्ड
    3. सनी ने दिया ये शानदार रिएक्शन

     नई दिल्ली जेएनएन: Sunny Deol Video On Gadar 2 Success: सनी देओल स्टार 'गदर 2' ने मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल के रख दिया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

    रिलीज के महज 12 दिन बाद इतनी बड़ी कमाई का ये अनोखा कारनामा सनी की फिल्म ने कर दिखाया है। इस बीच अपनी मूवी की इस अपार सफलता से अभिनेता काफी खुश हैं। जिसके चलते अब 'गदर 2' के 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने पर उनका पहला रिएक्शन सामने आया है।

    'गदर 2' की सक्सेस से गदगद हुए सनी देओल

    बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डायरेक्टर अनिल शर्मा को 'गदर 2' को अब भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म हर रोज एक न एक नया कीर्तिमान रच रही है। रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला है, जिसके चलते इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    इस बीच 'गदर 2' की अपार सफलता को लेकर सनी देओल का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर कहा है कि- आप सब का बहुत धन्यवाद, आपको लोगों को गदर 2 इतनी ज्यादा पसंद आई है, इसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। हम लोगों ने 400 करोड़ पार कर लिया है और आगे भी जाएंगे।

    खबरें और भी

    आप लोगों को तारा सिंह, सकीना और पूरा परिवार पसंद आया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। इस तरह से सनी ने अपनी फिल्म की कामयाबी के श्रेय फैंस को दिया है। सोशल मीडिया पर सनी देओल के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

    इतनी हुई 'गदर 2' की कुल कमाई

    मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 12.10 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। इसके साथ ही अब इस फिल्म को कुल कलेक्शन 400.70 करोड़ हो गया है। खास बात ये कि अब भी सनी देओल की इस मूवी की कमाई लगातार डबल डिजिट में चल रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि फिलहाल इसके कलेक्शन पर कोई भी ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है।