Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गदर एक प्रेम कथा में Sunny Deol ने उखाड़ा था हैंडपंप, अब उस 'चर्चित' सीन को लेकर कही ये अहम बात

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 07:26 PM (IST)

    Sunny Deol On Gadar Handpump Scene अभिनेता सनी देओल की जल्द फिल्म गदर 2 रिलीज हो रही है। इसमें वह एक बार फिर पाकिस्तान जाते नजर आ रहे है। अब उन्होंने ...और पढ़ें

    Sunny Deol On Gadar Handpump Scene, Sunny Deol on gadar ek prem katha
    Sunny Deol On Gadar Handpump Scene, Sunny Deol on gadar ek prem katha

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol On Gadar Handpump Scene: सनी देओल और अमीषा पटेल की जल्द फिल्म गदर 2 रिलीज हो रही है। इस बीच, दोनों इस फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। यह फिल्म गदर एक  प्रेम कथा का सीक्वल है। फिल्म अपने जमाने में काफी सुपरहिट फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। 

    गदर एक प्रेम कथा के हैंडपंप उखाड़ने के सीन पर सनी देओल ने क्या कहा है?

    गदर एक प्रेम कथा फिल्म का एक सीन काफी चर्चित है। इसमें सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते नजर आते हैं। अब अभिनेता ने इस सीन पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने इस बारे में बात की है। इस बारे में बताते हुए सनी देओल कहते है,

    "बात हैंडपंप उखाड़ने की नहीं है। बात यह है कि एक आदमी अपने परिवार के लिए भावनाओं के उच्च स्तर पर जा सकता है और वह ऐसा कर देता है।"

    सनी देओल आगे कहते हैं,

    "जब कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर फंस जाता है, तब वह अपने परिवार, पत्नी और बच्चों की रक्षा के लिए ऐसा कदम उठाएगा। उन क्षणों में वाहेगुरु हमारी सहायता करते हैं। इसी के चलते वह सीन बना और पिक्चर में आया। इस सीन को आज भी दर्शक बहुत प्यार करते हैं।"

    गदर एक प्रेम कथा कब आई थी?

    गौरतलब है कि गदर एक प्रेम कथा 2001 में आई थी। इस फिल्म में सनी देओल अपनी प्रेमिका को वापस लेने पाकिस्तान जाते हैं। अब इस फिल्म का सिक्वल 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है। इसमें वह एक बार फिर पाकिस्तान जाते नजर आ रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल दोनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह है।

    अमीषा पटेल और सनी देओल फिल्म का प्रचार करने कहां पहुंचे थे?

    अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हाल ही में दोनों ने द कपिल शर्मा शो में फिल्म का प्रमोशन किया था। दोनों साथ में डांस करते भी नजर आए थे।  उनकी फिल्म के गाने वायरल हो गए है। दोनों ने साथ डांस भी किया है।