यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar Ek Prem Katha के लिए अमीषा पटेल नहीं, काजोल थीं पहली पसंद
Gadar Ek Prem Katha गदर एक प्रेम कथा फिल्म में सकीना की भूमिका के लिए पहली पसंद अमीषा पटेल नहीं थी बल्कि काजोल थी। हाल ही में यह फिल्म दोबारा से सिनेम ...और पढ़ें

Gadar Ek Prem Katha: गदर एक प्रेम कथा एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके चलते, इस फिल्म से जुड़े कई किस्से फिर से लोगों के बीच चर्चा में आ रहे हैं। आपको एक रोचक जानकारी मिली होगी कि इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल नहीं बल्कि काजोल पहली पसंद थी। जल्द ही इस फिल्म का दूसरा भाग 'गदर 2' रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की अहम भूमिका है। यह उस फिल्म का सीक्वल है।
सकीना की भूमिका के लिए पहली पसंद कौन-सी एक्ट्रेस थी?
बहुत कम लोग जानते हैं कि सकीना की भूमिका के लिए अमीषा पटेल की जगह काजोल पहली पसंद थी। जी हां, आपने सही पढ़ा है। काजोल और नीलम को सकीना के रोल के लिए मजबूत दावेदार समझा जा रहा था।
अनिल शर्मा ने किन एक्ट्रेस को गदर के लिए अप्रोच किया था?
इस पर फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने भी अपना मत रखा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे सभी कयासों पर विराम लगाना चाहते हैं। उन्होंने कई बड़ी एक्ट्रेस को उस समय अप्रोच किया था। हालांकि, उसमें नीलम का नाम नहीं था। कुछ लोगों को फिल्म की कहानियां पसंद नहीं आई थी। वहीं, कुछ एक्ट्रेस पीरियड फिल्म का हिस्सा नहीं होना चाहती थी। इसके बाद निर्माताओं ने न्यूकमर को लेने का निर्णय लिया। उन्हें लगा यही सबसे अच्छा विकल्प है। उन्होंने चार सौ से ज्यादा ऑडिशन लिए। इसमें से उन्हें अमीषा पटेल सबसे अच्छी लगी।
'गदर एक कथा कंटिन्यू' कब रिलीज हो रही है?
'गदर एक कथा कंटिन्यू' तारा सिंह और सकीना की कहानी होगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
खबरें और भी
अमीषा पटेल ने कहो ना प्यार है पर क्या कहा था?
गौरतलब है कि अमीषा पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहो ना प्यार है पर भी बात की थी। उन्होंने जानकारी दी थी कि वह एक्टिंग अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कर रही थी। हालांकि, परिवार को जब इस बात का एहसास हुआ कि उनकी बेटी सिर्फ अभिनय के लिए बनी है, तब उन्होंने कुछ शर्तों के साथ उन्हें ऐसा करने की छूट दे दी थी।