Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti: जब बॉलीवुड स्टार्स बने महात्मा गांधी, फिल्मी पर्दे पर इन सितारों ने निभाया 'बापू' का किरदार

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 02:27 PM (IST)

    देशभर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी के विचारों पर न ...और पढ़ें

    Gandhi Jayanti 2022, Photo Credit Twitter, Gandhi
    Gandhi Jayanti 2022, Photo Credit Twitter, Gandhi

     नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Jayanti 2022: आज यानी 2 अक्टूबर को देश के हर कोने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की153वीं जयंती मनाई जा रही है। जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम हो रहे हैं। इस मौके पर देश बापू को याद कर रहा है। गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बाद में लोग उन्हें बापू कहकर बुलाने लगे। बापू ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर ब्रिटश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। महात्मा गांधी के विचारों पर न सिर्फ किताबें लिखी गई हैं, बल्कि फिल्मी पर्दे पर भी बापू के इस किरदार को कई एक्टर्स ने बखूबी से निभाया है। इस लिस्ट में अन्नू कपूर से लेकर दिलीप प्रभावलकर समेत कुछ नाम शामिल हैं जिन्होंने पूरी शिद्दत, शालीनता और शानदार तरीके से उनके किरदार निभाया।

    नसीरुद्दीन शाह

    साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हे राम' में नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। नसीरुद्दीन शाह के अलावा फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी भी अहम किरदार में थे। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमे बापू की हत्या से जुड़े सारे पहलू दिखाए गए हैं। फिल्म हे राम भी महात्मा गांधी की हत्या पर बेस्ड है।

    रजित कपूर

    जाने माने एक्टर रजित कपूर ने भी महात्मा गांधी का किरदार निभाया हुआ है। फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' फिल्म जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 सालों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

    दिलीप प्रभावलकर

    मराठी एक्टर दिलीप प्रभावलकर ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में बापू बनकर उनकी दी सीख को समझाया जो वाकई काबिले तारीफ है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी के सपने आते हैं। इस फिल्म के लिए दिलीप प्रभावलकर को सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

    खबरें और भी

    दर्शन जरीवाला

    फिल्म 'गांधी: माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने गांधी जी का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसमे महात्मा गांधी और उनके बेटे से उनका कैसा रिश्ता रहा इसे दिखाया गया था। दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद दर्शन जरीनवाला की एक्टिंग की काफी तारीफ की थी।

    बेन किंग्सले

    साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी' में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म में बापू के जीवन को बारिकी के साथ दिखाया गया है।फिल्म को 1982 में रिचर्ड एटनबरो ने डायरेक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी पर बनी ये फिल्में आपको सोचने पर कर देंगी मजबूर, जाग उठेगी देशभक्ति की भावना