Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: राम चरण और अल्लू अर्जुन समेत इन साउथ स्टार्स ने मनाई परिवार संग गणेश चतुर्थी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 03:10 PM (GMT+05:30)

    Ganesh Chaturthi 2023 गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारें अपने-अपने घरों में बप ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023, Ram Charan, Allu Arjun
    Ganesh Chaturthi 2023, Ram Charan, Allu Arjun

    HighLights

    1. राम चरण के परिवार ने मनाई गणेश चतुर्थी
    2. राम चरण के अलावा अल्लू अर्जुन ने भी आज मनाई गणेश चतुर्थी
    3. परिवार संग शेयर की दोनों स्टार्स ने एक झलक

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan Ganesh Chaturthi 2023: देशभर में चारों तरफ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) की धूम देखी जा रही है। ये त्योहार मुंबई में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारें अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ने आज यानी 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इसमें अल्लू अर्जुन, राम चरण समेत कई स्टार्स के नाम शामिल है।  

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: चंद्रमा पर विराजमान हुए ऋत्विक धनजानी के बप्पा, क्रिएटिविटी देख हैरान हुए फैंस

    राम चरण ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

    साउथ के कोनिडेला परिवार ने आज यानी 18 सितंबर को पूरे परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर राम चरण ने साझा की है। इस दौरान उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला और बेटी क्लिन कारा भी नजर आ रही हैं। जो बप्पा की पूजा कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    इसके अलावा राम चरण के पिता और  एक्टर चिरंजीवी दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर सभी ने ट्रेडिशनल कैरी किया हुआ है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा- सभी को विनायक की शुभकामनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान विघ्नेश्वर के आशीर्वाद से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और सभी को सौभाग्य प्राप्त होगा। आगे एक्टर ने लिखा- इस बार खास बात...पहली विनायक को 'क्लिन कारा' के साथ मनाया जा रहा है।

    अल्लू अर्जुन ने किया पोस्ट

    राम चरण (Ram Charan) ने अलावा साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बप्पा की एक झलक साझा की है। 

    सामंथा रुथ प्रभु का पोस्ट

    साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।

    शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गणपति

    रविवार को शिल्पा शेट्टी पूरी धूमधाम से गणपति को अपने घर लेकर पहुंची। 19 सितंबर यानी चतुर्थी की सुबह उनकी स्थापना करने वाली हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस दौरान शिल्पा के पति राज कुंद्रा मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023 Songs: 'देवा श्री गणेशा...' जैसे 7 ब्लॉकबस्टर गानों के साथ करें 'बप्पा' का स्वागत