Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Utsav 2023: लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे बबीता कपूर और रणधीर कपूर, व्हीलचेयर पर नजर आए एक्टर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 06:36 PM (IST)

    Ganesh Utsav 2023 गणेश उत्सव के इस त्योहार को मुंबई और पुणे जैसे शहर से बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। भक्त मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन ...और पढ़ें

    Ganesh Utsav 2023, Babita Kapoor, Randhir Kapoor, Lalbaugcha Raja
    Ganesh Utsav 2023, Babita Kapoor, Randhir Kapoor, Lalbaugcha Raja

    HighLights

    1. देश भर में हो रही है गणेश उत्सव की धूम
    2. मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की लाइन
    3. लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे रणधीर और बबीता कपूर

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Utsav 2023: देश भर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। 19 सितंबर से शुरू हुआ बप्पा का ये उत्सव 29 सितंबर को विसर्जन के साथ खत्म होगा। इन 11 दिनों तक बप्पा लोगों के घर विराजते हैं और अपने भक्तों को ढेर सारा आशीर्वाद देकर जाते हैं।

    इस त्योहार को मुंबई और पुणे जैसे शहर से बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। भक्त मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। पिछले 8 दिनों से लालबाग के दर्शन आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारों भी किए।

    यह भी पढे़ें-  Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के ये सेलेब्स धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं गणेश चतुर्थी, जानें किसका नाम है शामिल

    बबीता कपूर और रणधीर कपूर बप्पा के दर्शन

    इस बीच मंगलवार यानी 26 सितंबर को गणेश उत्सव के आठवें दिन लालबाग के राजा के दर्शन करने करीना कपूर के पेरेंट्स यानी बबीता कपूर और अपने जमाने के सुपरस्टार रणधीर कपूर पहुंचे। इस दौरान एक्टर व्हीलचेयर पर नजर आए तो वहीं एक्ट्रेस बबीता केयरटेकर का हाथ थामे लालबाग की गलियों में चलती नजर आईं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर बप्पा से मिलने की खुशी साफ देखने को मिली।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कपूर परिवार में यूं मनाया जाता था गणेश उत्सव

    एक दौर था जब मुंबई वालों की निगाहें कपूर खानदान के गणेश उत्सव पर होती थी। हर साल कपूर खानदान के आरके स्टूडियो को इस उत्सव में दुल्हन की तरह सजाया जाता था। इतना ही नहीं इस दौरान पूरा कपूर खानदान इस मौके पर इकट्ठा होता है और ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश की स्थापना करता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ कपूर परिवार ने आरके स्टूडियो बप्पा की स्थापना करनी बंद कर दी। हालांकि, ये परंपरा अभी भी चल रही है। अब आरके स्टूडियो तो नहीं रहा लेकिन रणबीर कपूर की मां यानी नीतू कपूर बप्पा को हर साल अपने घर लेकर आती हैं और पांचवें दिन वह बप्पा को विदा करती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनू सूद ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद, मानुषी छिल्लर सहित ये कलाकार भी दर्शन करने पहुंची