इस गाने में नहीं थे कोई लिरिक्स, Tai Tai Tu Tu की वजह से हुआ फेमस, 14 साल बाद जमकर बन रही इंस्टाग्राम रील्स
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का एक गाना 14 साल बाद भी इंस्टाग्राम रील्स पर खूब ट्रेंड कर रहा है। यह ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किसी गाने के वायरल होने के पीछे एक कहानी छुपी होती है। कभी कोई गाना आपको उसके लिरिक्स की वजह से, तो कुछ बीट्स की वजह से पसंद आता है। कई गाने ऐसे होते हैं जो सीधा दिल को छू जाते हैं।
लेकिन जरा सोच कर देखिए कि क्या कभी किसी को कोई ऐसा गाना पसंद आ सकता है जिसमें लिरिक्स ही ना हो? आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे बस यूं ही डमी के तौर पर लिखा गया था। लेकिन डायरेक्टर को ये इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे फाइनल फिल्म में शामिल करने का फैसला किया। गाना जबरदस्त हिट हुआ।
यह भी पढ़ें- 'मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ दिया', गैंग्स ऑफ वासेपुर देखकर Nawazuddin Siddiqui की बेटी ने दी थी नसीहत; लगाई थी रोक
साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) में ये गाना यूज हुआ था जिसका कोई मतलब नहीं था। लिरिक्स तो ऐसे जिनका कोई सिर पैर नहीं लेकिन ये आज भी सोशल मीडिया पर उतना ही ट्रेंड कर रहा है।
-1782991337159.jpg)
फिल्म में एकदम सटीक जगह हुआ इस्तेमाल
हम बात कर रहे हैं रील्स ट्रेंडिग सॉन्ग टैं टैं टू टू टी टी टैं (Tai Tai Tu Tu) जिसके बोल बहुत ही रैंडम और बेमतलब हैं। हालांकि इन्हीं लिरिक्स की वजह से ये गाना इतना कैची बना और टंग ट्विस्टर की वजह से सभी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। फिल्म में जब भी गैंगस्टर का टशन, गोलियां या देसी ड्रामा दिखाना होता था मेकर्स बैकग्राउंड में इसी गाने का इस्तेमाल करते और ये पूरे माहौल में जान फूंक देता।
बीट्स चेक करने के लिए किया था इस्तेमाल
इस गाने को स्नेहा खानवलकर ने कंपोज किया और वरुण ग्रोवर ने इसके बोल लिखे हैं। इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसे किसी प्रोफेशनल सिंगर ने नहीं गाया बल्कि स्नेहा खानवलकर ने ही इसे अपनी आवाज दी है। सिर्फ बीट्स चेक करने के लिए स्नेहा ने एक रफ डमी तैयार कर किया। लेकिन डायरेक्टर अनुराग कश्यप को ये इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे ओरिजनल में वैसे ही मूवी में इस्तेमाल करने का फैसला किया।
जमकर बन रही इंस्टा रील्स
आज ये गाना इंस्टा रील्स पर इतना फेमस हो गया है कि कई लोग इसे फनी वीडियो में इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में एक क्यूट सी छोटी बच्ची का एक वीडियो इसे गाते हुए खूब वायरल हुआ था।
