Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaslight: गैस लाइट की मीशा के काफी करीब है सारा अली खान, मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म की कहानी सुनते ही कहा था 'हां'

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 04:10 PM (IST)

    Gaslight सारा अली खान जल्द ही फिल्म गैसलाइट से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि कैसे इस मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म की कहानी सुनते ही कहा था ...और पढ़ें

    Gaslight Release date, Sara Ali Khan, Gaslight Meesha
    Gaslight Release date, Sara Ali Khan, Gaslight Meesha

    स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान ने पांच साल के अभिनय सफर में ग्लैमर गर्ल से लेकर आम लड़की का किरदार निभाया है। अब वह 31 मार्च को डिज्नी प्लस हाटस्टार पर प्रदर्शित हो रही पवन कृपलानी निर्देशित फिल्म 'गैस लाइट' में नजर आएंगी। पात्रों को निभाने के लिए कलाकारों को अनुभव भी जरूरी होते हैं। क्या आप जीवन के अनुभवों को बटोरने के लिए यात्रा पर जाती हैं?

    गैस लाइट में नजर आएंगी सारा

    इस बाबत सारा कहती हैं, "मुझे लगता है कि एक कलाकार के लिए अनुभव और अनवाइंडिग दोनों जरूरी होते हैं। अगले प्रोजेक्ट में जाने से पहले मैं कहीं जाकरिदमाग की सफाई करती हूं। मुझे पहाड़ों में सबसे ज्यादा शांति मिलती है।"

    कहानी सुनते ही कहा 'हां'

    'गैसलाइट' से जुड़ने को लेकर सारा बताती हैं, "फिल्म 'अतरंगी रे" में निभाए गंभीर पात्र से मुझे क्रिएटिव संतुष्टि मिली। उस दौरान 'गैसलाइट' की स्क्रिप्ट मेरे पास आई। जब मैंने किरदार को पढ़ा तो बहुत अच्छा लगा, थ्रिलिंग फिल्म होने की वजह से यह मेरे लिए परफेक्ट थी। इसमें मेरे किरदार मीशा में काफी परतें हैं। 'गैसलाइट' ऐसी चीज होती है जो बहुत बार आपको पता नहीं चलती कि आपके साथ हो रही है।

    जरूरी है खुद पर भरोसा

    आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आजकल की दुनिया में लोग आसानी से बहक जाते हैं। अपने आप पर भरोसा कायम रखना और चलते जाना बहुत जरूरी होता है। मुझे लगता है कि यह मीशा के किरदार में एक सीख है।

    खबरें और भी

    "गैसलाइट' के बाद सारा स्वतंत्रता सेनानी ऊषा मेहता की बायोपिक ह्यए वतन मेरे वतन और "मर्डर मुबारक" में नजर आएंगी।

    31 मार्च को रिलीज होगी सीरीज

    डायरेक्टर कृपलानी की गैस लाइट पवन कृपलानी के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं। ये मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है जिसमें सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह हैं लीड रोल में हैं।गैस लाइट 31 मार्च 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल सारा अली खान इसके ही प्रमोशन में बिजी हैं।