Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गौहर खान ने बताया लॉकडाउन 2020 और 2021 में फर्क, देखिए मजेदार वीडियो

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 12 Apr 2021 04:26 PM (GMT+05:30)

    गौहर खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों पत्नी पत्नी यानी कि गौहर और जैद काफी मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए गौहर ने बताया था कि ...और पढ़ें

    गौहर खान, जैद दरबार- फोटो साभार: Instagram
    गौहर खान, जैद दरबार- फोटो साभार: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गौहर खान कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जैद दरबार संग शादी के बाद से गौहर काफी मजेदार वीडियो पति के साथ भी शेयर करती हैं। अब हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए गौहर ने बताया है कि उनके लॉकडाउन 2020 और लॉकडाउन 2021 में क्या फर्क है।

    गौहर खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों पत्नी पत्नी यानी कि गौहर और जैद काफी मस्तीभरे मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए गौहर ने बताया था कि उनके लिए लॉकडाउन 2020 और लॉकडाउन 2021 में क्या फर्क है। इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, 'सच्ची कहानी है दोस्तों! हाहाहा मैं बस ये करना चाहती थी।' इस वीडियो में उन्होंने पति जैद दरबार को भी टैग किया है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तब गौहर सिंगल और परेशान थीं और जब 2021 में उनकी शादी हो गई तो वो अपने पति जैद के साथ इसे एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। गौहर के  फैंस भी इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं जैद ने वीडियो परकमेंट करते हुए लिखा, 'हाहाहा ये अब तक का बेस्ट था।'

    गौरतलब है कि गौहर खान ने जैद दरबार संग 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच हुई थी। गौहर और जैद की प्री-वेडिंग फोटो काफी वायरल हुई थीं। बता दें कि बीते दिनों गौहर खान भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। हालांकि उन्होंने इस संक्रमण को जल्दी ही मात भी दे दी। बात करें गौहर के वर्कफ्रंट की तो गौहर बीते दिनों 'तांडव' वेब सीरीज में नजर आई थीं। गौहर के अलावा सीरीज में सैफ अली खान, कृतिका कामरा, डिंपल कपाड़िया, जीशान अय्युब, सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे।

    गुरु रंधावा की ट्रोल्स को खरी- खरी, बोले- 'अगली बार किसी भी आर्टिस्ट के बारे में लिखने से पहले...'

    खबरें और भी