यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan की डंकी देख ऐसा था गौरी खान का रिएक्शन, खुद एक्टर ने किया खुलासा
AskSRK 21 दिसंबर का शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। देश भर के फैंस डं ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। AskSRK: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके फैंस के लिए 21 दिसंबर का दिन बेहद खास होने वाला है, जिसका कारण है फिल्म डंकी। जी हां, कल यानी गुरुवार को फिल्म पर्दे पर रिलीज हो रही है।
ये फिल्म किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है। देश भर के फैंस डंकी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बुधवार को डंकी एक्टर शाह रुख खान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फैंस के साथ बातचीत की।
शाह रुख ने रिलीज से पहले किया ASKSRK सेशन
हमेशा की तरह इस बार भी शाह रुख खान ने फिल्म रिलीज से पहले अपने करोड़ों फैंस के साथ ASKSRK सेशन रखा और कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस सेशन की शुरुआत ही फिल्म डंकी से होती नजर आई। ज्यादातर फैंस ने डंकी को लेकर सवाल-जवाब किए।
गौरी खान को कैसी लगी डंकी ?
इन्हीं में से एक फैन ने किंग खान से पूछा कि, सर गौरी मैम को कैसी लगी फिल्म डंकी। इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, उन्होंने कहा यह बहुत गर्व करने वाली फिल्म है और उन्हें इसका हास्य पसंद आया।
खबरें और भी
.png)
शाह रुख की फेवरेट फिल्म कौन सी है ?
बता दें, शाह रुख खान पहली बार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है। इससे पहले हिरानी ने अपने अब तक के करियर में जो भी फिल्म बनाई है वह सुपरहिट ही साबित हुई। इस लिस्ट में लगे रहो मुन्नाभाई, संजू, पीके और 3 इडियट्स शामिल है।
Arre yaar yeh toh bahut mushkil mein daal diya. How to choose between different pieces of your heart!! Raju Hirani is a master of emotions and good thoughts. #DunkiTomorrow https://t.co/je93yvK6El
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 20, 2023
ऐसे में इस सेशन में एक फैन से एक्टर से पूछ डाला कि उनकी इन फिल्मों में से कौन सी फेवरेट है। ऐसे में एक्टर को इस सवाल का जवाब देने थोड़ा मुश्किल रहा, लेकिन बड़ा मजेदार जवाब दिया उन्होंने लिखा, अरे यार ये तो बहुत मुश्किल में डाल दिया। अपने दिल के अलग-अलग टुकड़ों में से कैसे चुनें। राजू हिरानी भावनाओं और अच्छे विचारों के स्वामी हैं।
'डंकी' की एडवांस बुकिंग
किंग खान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म की लगातार एडवांस बुकिंग बढ़ती ही जा रही है। डंकी की अब तक इंडिया में 3 लाख 60 हजार 564 से ज्यादा टिकट बिक्री हो चुकी है और फिल्म को ओवरऑल इंडिया में टोटल 12, 607 के करीब शोज मिले हैं। 'डंकी' में पहली बार शाह रुख खान और तापसी पन्नू नजर आएंगे।