विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gen-Z का दिल जीत रहा है ये रोमांटिक गाना, पार्टी से लेकर प्लेलिस्ट में गूंजती है धुन

Published: Mon, 15 Sep 2025 04:13 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में पुराने गानों का अपना महत्व है पर कुछ गाने सीधे दिल में उतर जाते हैं। आजकल एक रोमांटिक ...और पढ़ें

इस रोमांटिक गाने ने मचाया धमाल (Photo Credit- Youtube)
इस रोमांटिक गाने ने मचाया धमाल (Photo Credit- Youtube)

HighLights

  1. इस रोमांटिक गाने ने मचाया धमाल
  2. यूट्यूबर पर मिले 78 मिलियन व्यूज
  3. पार्टी से लेकर हर इवेंट में गूंजती है गाने की धुन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच कुछ पुराने सॉन्ग का जिक्र अक्सर चलता है, लेकिन चुनिंदा गाने ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों में सीधा उतर जाते हैं। हाल के दिनों में एक गाना लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। पार्टी से लेकर लोगों की प्लेलिस्ट में इसका नाम जरूर मिलता है और यूट्यूबर पर इसे अभी तक मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं। आइए इस गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब इन दिनों रील्स से लेकर वीडियो में एक गाना खूब सुनने को मिल रहा है। खास बात है कि यह रोमांटिक है, लेकिन यह हाल ही में रिलीज हुई सैयारा फिल्म का नहीं है। गाना कुछ साल पुराना है, लेकिन इसके बोल आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

क्या है इस गाने की खासियत?

यहां हम जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं उसका नाम 'ये तेरी चांद बालियां और होठों पे ये गालियां' है, जिसने युवाओं के दिलों में खास जगह बना ली है। इस सॉन्ग की मेलोडी, रोमांटिक लिरिक्स और ताजगी भरे वाइब्स ने इसे सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक एहसास बना दिया है।

Photo Credit- Youtube

यह भी पढ़ें- बेशर्मी की सारी हदें पार! Anjali Arora ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख पीटने लगेंगे माथा

संभावना है कि आपने भी इस सॉन्ग को जरूर सुना होगा। इस गाने के लिरिक्स सुकूनभरा एसहास करवाते हैं और इसे सुनने के बाद चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाती है। शायद यही वजह है कि Gen-Z ऑडियंस का भी यह फेवरेट गाना बन गया है और इसे सुनने के बाल युवा कपल अपने प्यार या पार्टनर की कल्पना करते हैं।

यूट्यूब पर मिल चुके हैं इतने मिलियन व्यूज

ये तेरी चांद बालियां और होठों पे ये गालियां गाने के बारे में बता दें कि इस गाने को अकेले यूट्यूब पर 78 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी इसका खूब क्रेज म्यूजिक लवर्स के बीच देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर हजारों यूजर्स ने इस गाने का प्रयोग करते हुए रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाए हैं। खास बात है कि फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी इस सॉन्ग की वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की स्टोरी और पोस्ट में अपलोड किया है।

रोमांटिक गाने सुनने के शौकीनों की लिस्ट में तो इसका नाम सबसे ऊपर रहता है। खास बात है कि पार्टी से लेकर हर इवेंट में इसकी धुन सुनने को मिलती है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kuamr संग ये गाना कर छा चुकी हैं कुनिका सदानंद, ग्लैमरस अंदाज से उड़ा दिए थे लोगों के होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।