Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Genelia D'Souza: एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल थीं जिनिलिया, एक्ट्रेस ने दिखाई अपने कॉलेज की झलक

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 08:50 AM (IST)

    Genelia DSouza Shares Her College Video इंस्टाग्राम पर फैंस को अपने फनी रील्स से हंसाने वाली जिनिलिया डिसूजा ने इस बार अपने कॉलेज का वीडियो शेयर किया ...और पढ़ें

    Genelia D'Souza Shares Her College Video, Instagram
    Genelia D'Souza Shares Her College Video, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Genelia D'Souza Shares Her College Video: जिनिलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस के साथ वो अपने मजेदार रील्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने कॉलेज का वीडियो साझा किया है।

    ताजा हुई जिनिलिया की यादें

    जिनिलिया डिसूजा को हाल ही में अपने कॉलेज जाने का मौका मिला। कॉलेज पहुंचते ही एक्ट्रेस की हजारों यादें ताजा हो गई, जिसे उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है।

    इस कॉलेज से पढ़ी हैं एक्ट्रेस

    मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज (St Andrew's College) से पढ़ी जिनिलिया डिसूजा को उनकी भांजी नितारा की वजह से एक बार फिर अपने कॉलेज जाने का मौका मिला। एक्ट्रेस भांजी का कॉन्सर्ट अटेंड करने पहुंची थीं, जिसका इवेंट उनके कॉलेज में रखा गया था।

    कॉलेज का जिनिलिया ने लगाया चक्कर

    जिनिलिया डिसूजा ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से अपनी यादों का झरोखा शेयर करते हुए कॉलेज का एक चक्कर लगाया। एक्ट्रेस ने कॉलेज की एंट्री से लेकर प्ले ग्राउंड और ऑडिटोरियम तक, कई अलग-अलग जगह दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें जिनिलिया ट्रॉफी लिए कई सारे सर्टिफिकेट्स के साथ नजर आ रही हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

    भांजी ने पहुंचाया कॉलेज

    जिनिलिया डिसूजा ने पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कैप्शन लिखा और कहा, 'मेरी 2 साल की भांजी नितारा ने मुझे अपने स्कूल कॉन्सर्ट में बुलाया और ये मेरे कॉलेज सेंट एंड्रयूज कॉलेज के ऑडिटोरियम में हो रहा है। ये वो चीज है, जिसे मैं सबसे खास कहती हूं।'

    पुरानी यादों में खोईं जिनिलिया

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'वही एंट्रेंस, कॉलेज की वही पुरानी सीढ़ियां, बास्केट बॉल कोर्ट जहां हमने कई सारे कॉलेज टेस्ट और सोशल इवेंट अटेंड किए। और वो पुराना सबसे अच्छा ऑडोटोरियम। और हां मेरी प्यारी बेटी आज यहां परफॉर्म कर रही है जहां सालों पहले मैंने किया था। इन सब चीजों ने पुराने दिन याद दिला दिए। कॉलेज की यादें सब कुछ होती हैं।' 

    खबरें और भी