Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेटफ्लिक्स पर रोंगटे खड़े करने वाली मर्डर मिस्ट्री देखने के लिए हो जाएं तैयार, 'Knives Out' का ट्रेलर जारी

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 02:13 PM (GMT+05:30)

    Glass Onion-A Knives Out Mystery Official Trailer नवंबर और दिसंबर में कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर क्राइम कॉ ...और पढ़ें

    Still from Glass Onion A Knives Out Mystery Official Trailer
    Still from Glass Onion A Knives Out Mystery Official Trailer

    नई दिल्ली, जेएनएन। Glass Onion: A Knives Out Mystery Trailer: नवंबर का महीना कई वेब शो और फिल्मों की भरमार लेकर आया है। इनमें हिंदी सहित कई भाषाओं के शो शामिल हैं, जिनमें से कुछ रिलीज हो चुके हैं, तो कुछ रिलीज किए जाने हैं। यानी कि ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का फुल पैकेज तैयार है। लेकिन यह सिर्फ इस महीने ही सिमट कर नहीं रह जाएगा, बल्कि अगले माह भी एंटरटेनमेंट का डोज दर्शकों के लिए तैयार है, वो भी अलग-अलग जॉनर और भाषा में स्ट्रीम किए जाने वाले शो या फिल्मों के साथ। पॉपुलर अमेरिकन फिल्म 'नाइव्स आउट' के सीक्वल 'ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

    जारी हुआ 'नाइव्स आउट' का ट्रेलर

    मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस वेब शो की कहानी रियान जॉनसन ने लिखी है। 'नाइव्स आउट' की कहानी जहां खत्म हुई थी, इस सीक्वल में कहानी वहीं से शुरू होती और मर्डर मिस्ट्री के आगे की कहानी को दिखाती नजर आएगी। कहानी का प्लॉट एक मिस्ट्री मर्डर पर आधारित है। टेक बिलिनयर माइल्स ब्रोन घर पर एक 'मर्डर मिस्ट्री' थीम पर पार्टी का आयोजन करता है, और इसके लिए अपने सभी दोस्तों को इनवाइट करता है।

    दरअसल, इस पार्टी का मकसद होता है कि पहले हुए एक मर्डर में गेम के जरिये खूनी का पता लगाना। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पार्टी में असल में उसी वक्त किसी का खून हो जाता है। यह खून कौन करता है, इसी उलझी मर्डर मिस्ट्री को सुलझाती 'ग्लास अनियन' की कहानी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में यही दिखाया गया है।

    कब रिलीज होगी यह फिल्म

    'ग्लास अनियन' सबसे पहले 23 नवंबर को थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसके एक महीने बाद यानी कि 23 दिसंबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में डेनियल क्रेग, एडवर्ड नॉर्टन, केट हडसन, कैथरीन हान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RRR Japan Box Office: जापान में बजा 'आरआरआर' का डंका, 'थ्री इडियट्स' का टूटा रिकॉर्ड, पढ़ें कितना रहा कलेक्शन

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन और सुम्बुल में हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते-चिल्लाते हुए एक्ट्रेस बोलीं- अब दोस्ती खत्म