विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सजा होनी चाहिए तभी आदमी डरेगा! Venkat Prabhu ने हेमा समिति की रिपोर्ट पर जताई चिंता

Published: Tue, 03 Sep 2024 01:21 PM (IST)

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने इंडस्ट्री के अंदर हो रहे यौन शोषण को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे ...और पढ़ें

GOAT के डायरेक्ट वेंकट ने हेमा कमिटी रिपोर्ट पर जताई चिंता
GOAT के डायरेक्ट वेंकट ने हेमा कमिटी रिपोर्ट पर जताई चिंता

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जस्टिस हेमा कमेटी की मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर रिपोर्ट के बाद से साउथ इंडस्ट्री वैसे भी हिली हुई है। इसने इंडस्ट्री के कई छिपे चेहरों को सामने लाकर खड़ा कर दिया है जिनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। अब इस मामले में तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कब रिलीज होगी 'GOAT'?

निर्देशक वेंकट प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'GOAT' के लेकर चर्चा में हैं। 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' 5 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आएंगे। वेंकट तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर बोलने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। एनडीटीवी से हुई बातचीत में उन्होंने आने वाले समय को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और दोषियों को सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Hema Committee: खुशबू सुंदर ने यौन शोषण पर किया खुलासा, कहा- 8 साल की उम्र में पिता ने किया था दुर्व्यवहार

वेंकट ने महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर

वेंकट ने महिलाओं के लिए सुरक्षित कामकाजी माहौल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा,"मेरी दो बेटियां हैं। हमें महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह की जरूरत है।" उन्होंने यह सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर दिया कि भविष्य में अपराध रोकने के लिए अपराधियों को सजा दिलाना कितना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर दोषियों को सजा होती है तो इंसान इस तरह का अपराध करने से डरेगा भी। सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं हर जगह इन चीजों का सामना करती हैं चाहे तो मीडिया इंडस्ट्री हो, आईटी हो या फिर स्पोर्ट्स हो लेकिन सिनेमा को सबसे ज्यादा हाईलाइट किया जाता है।

सिंगर चिन्मयी वाले केस का क्या हुआ?

वहीं जब उनसे विशेष तौर पर पूछा गया कि चिन्मयी ने गीतकार वैरामुथु और अभिनेता राधा रवि के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे क्या उनपर कार्रवाई करनी चाहिए? इस पर वेंकट ने कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इन मामलों को संबोधित करने के लिए कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: Parvathy ने मलयालम सिनेमा मामले में मोहनलाल के इस्तीफे को बताया 'कायरतापूर्ण', कहा- समय आया तो बच निकले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।