यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Golden Globes 2023: समारोह में दिखी भारतीय परिधानों की शान, हिट रहा राम चरण और Jr NTR का इंडियन लुक
Team RRR in Golden Globe Awards 2023 गोल्डन ग्लोब 2023 में राजामौली की पत्नी के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। राजामौली की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Golden Globe Awards 2023: दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड शोज में से एक 'गोल्डन ग्लोब 2023' का धमाकेदार आगाज हुआ। इन अवॉर्ड्स के लिए दुनियाभर की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला रहता है।
80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समारोह में साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' (RRR) शामिल हुई और इस फिल्म के हिट सॉन्ग 'नाटू-नाटू...' ने इतिहास रच दिया। आरआरआर के तेलुगु गाने ने 'नाटू-नाटू...' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है। हर साल अवॉर्ड के साथ-साथ स्टार्स का रेड कारपेट लुक भी काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में इस साल 'गोल्डन ग्लोब 2023' में सबसे ज्यादा आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और टीम के लुक्स चर्चा में रहे। पूरी टीम भारतीय परिधानों में सजी-धजी नजर आयी। चलिए एक नजर डालते हैं इस साल के स्टार्स के रेड कारपेट लुक पर...
.jpg)
देसी अंदाज में पहुंचे राजामौली
लॉस एंजेलिस में हुए 80वां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में न सिर्फ एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' की धूम मची बल्कि इस उनके लुक की भी हर तरफ चर्चा हो रही है। अवॉर्ड शो में राजामौली ने ट्रेडिशनल धोती-कुर्ता कैरी किया था। वो ब्लैक कलर के कुर्ते और शेरवानी दुपट्टे के साथ लाल धोती पहने रेड कारपेट पर नजर आए। राजामौली की तरह ही रमा भी देसी परिधान में नजर आईं। उन्होंने सिंपल ऑरेंज और ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी पहनी थी।
ब्लैक सूट में दिखा जूनियर एनटीआर का जलवा
'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर ने भी रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। उनका ऑल ब्लैक लुक चर्चा में रहा। एनटीआर रेड कारपेट पर टक्सीडो सूट में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस भी पहने थे। एनटीआर की पत्नी भी उनके साथ मैचिंग ड्रेस में दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर का खूबसूरत गाउन कैरी किया है।
ब्लैक शेरवानी में राम चरण दिखे बेहद हैंडसम
गोल्डन ग्लोब्स रेड कारपेट पर राम चरण ब्लैक शेरवानी सेट पहनकर एंट्री की। उन्होंने इस स्पेशल नाइट के लिए एक बंद गले का कुर्ता कैरी किया था। उनका ये कुर्ता फुल-लेंथ स्लीव्स, फ्रंट हिडन बटन क्लोजर, एक ब्रोच और साइड स्लिट्स थे। इसके साथ उन्होंने स्ट्रेट-फिट मैचिंग ब्लैक पैंट और मैचिंग शूज पहना था। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए राम चरण ने कान के स्टड के साथ साइड-पार्ट बैक-स्वेप्ट हेयर डू ने उनके रेड-कारपेट लुक को चार चांद लगा दिया था। राम चरण की पत्नी की उपासना कामिनेनी ने साड़ी में अवॉर्ड शो में अपना बिखेरा।
खबरें और भी
सिंपल लुक में पहुंची कीरावानी की पत्नी
'गोल्डन ग्लोब 2023' में 'नाटू-नाटू...' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीतने वाले म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावानी भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। किरमानी ने जहां रेड कारपेट पर ब्लैक आउटफिट पहना वहीं, उनकी पत्नी सिंपल कॉटन की साड़ी में नजर आईं।