Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Golden Globes 2023: एसएस राजामौली, राम चरण, जूनियर NTR लेंगे अवार्ड सेरेमनी में भाग, RRR को मिला हैं नॉमिनेशन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 03:39 PM (IST)

    Golden Globes 2023 गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 को लेकर आरआरआर के फैंस में काफी उत्साह है। यह फिल्म 2 कैटेगरी में नॉमिनेटेड है। सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित ...और पढ़ें

    Golden Globes 2023: गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 अमेरिका में होंगे।
    Golden Globes 2023: गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 अमेरिका में होंगे।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Golden Globes 2023: आरआरआर गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 कार्यक्रम में 10 जनवरी 2023 को भाग लेगी। यह कार्यक्रम लॉस एंजेलिस में होगा। इसमें भाग लेने फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली, फिल्म के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर जा रहे हैं। यह हॉलीवुड के कलाकारों से भरा कार्यक्रम होगा।

    आरआरआर गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में दो केटेगरी में नॉमिनेट हुई है

    फिल्म आरआरआर गोल्डन ग्लोब अवार्ड में दो केटेगरी में नॉमिनेट हुई है। इसमें बेस्ट फॉरेन फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग शामिल है। गौरतलब है कि फिल्म का गाना 'नाटू' दो गाना काफी पसंद किया गया था। हाल ही में गेम ऑफ थ्रोंस में काम कर चुकी एक्ट्रेस ने भी इस गाने की काफी सराहना की थी। यह 80वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड होगा। इसके पहले एसएस राजामौली फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार अमेरिका में नजर आए हैं। यह पहली बार होगा कि फिल्म के दोनों कलाकार फिल्म का प्रचार करने अमेरिका जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के साथ रोमांटिक फोटोशूट कराते समय गुरु रंधावा के उड़े होश, फैंस ने कहा- शादी कर..

    आरआरआर को 2022 में काफी पसंद किया गया है

    सन 2022 में आरआरआर को काफी पसंद किया गया है। कई फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की सराहना की है। इसके चलते यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 12 सौ करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इतना ही नहीं, ऑस्कर के लिए भी नाटू-नाटू गाना म्यूजिक कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके डांसिंग स्टेप्स की काफी सराहना की जा रही है। इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण ने काफी अच्छा डांस किया है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma मामले के बाद पायल रोहतगी की परिवार को सलाह, कहा- बड़े ध्यान दें अपने बच्चों पर

    आरआरआर का लेखन विजेंद्र प्रसाद ने किया है

    आरआरआर का लेखन विजेंद्र प्रसाद ने किया है जो कि एसएस राजामौली के पिता है। इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन की भी अहम भूमिका थी। यह भारत के 2 क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और भीलाराम भीम के जीवन से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म को मार्च में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया था। आरआरआर फिल्म को भारतीय दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

    खबरें और भी