Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Golmaal 5: रोहित शेट्टी के साथ ‘गोलमाल’ करने को तैयार अजय देवगन! फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट पर आया बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 07:10 PM (IST)

    रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) को बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी माना जाता है। दोनों साथ मिलकर कई सफल फिल्में दे चुके हैं। अब अपडेट ...और पढ़ें

    गोलमाल 5 पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)
    गोलमाल 5 पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. अजय देवगन के साथ इस फिल्म में काम करेंगे रोहित शेट्टी
    2. गोलमाल 5 की शूटिंग पर आया बड़ा अपटेड
    3. किस साल में रिलीज हो सकती है गोलमाल 5

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं। अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को हिट माना जाता है। अजय और रोहित ने मिलकर कई सफल फ्रेंचाइजी फिल्में दी हैं। अब दोनों एक और चर्चित फिल्म के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। यह फिल्म गोलमाल है। इसके चार पार्ट पहले ही आ चुके हैं और अब 5वें पार्ट पर बड़ा अपडेट आया है।

    अजय देवगन और रोहित शेट्टी के बारे में बता दें कि दोनों गोलमाल, संडे, ऑल द बेस्ट, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दशकों से चली आ रही रोहित और अजय की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सफल माना जाता है। अब जानकारी सामने आई है कि यह जोड़ी एक बार फिर साथ काम करेगी और खास बात है कि दोनों का यह सहयोग गोलमाल 5 के लिए होगा।

    गोलमाल 5 पर आया बड़ा अपडेट

    पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि गोलमाल 5 की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और स्क्रिप्ट सितंबर 2025 तक फाइनल हो सकती है। कास्टिंग की बात करें, तो गोलमाल फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार फिर से अपने किरदारों के जरिए धमाल मचाएंगे।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- पर्दे पर लौटेंगे Rohit Shetty के दो दबंग पुलिस ऑफिसर, इन फिल्मों के सीक्वल पर डायरेक्टर ने लगाई मुहर

    रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दिनों रोहित शेट्टी मुंबई में पॉपुलर एक्टर जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग का काम 2025 तक पूरा हो जाएगा और मेकर्स इस मूवी को साल 2026 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 पर अजय देवगन के साथ काम शुरू करेंगे।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    कब फ्लोर पर आएगी गोलमाल 5?

    आमतौर पर फिल्मों के फ्लोर पर आने में समय लगता है। गोलमाल 5 की चर्चा काफी समय से चल रही है और अब सूत्रों के हवाले से जानकार आई है कि फरवरी या मार्च 2026 में फिल्म फ्लोर पर आ सकती है। रिलीड डेट से जुड़े अपडेट पर बात करें, तो मूवी को साल 2027 की पहली छमाही में बड़े पर्दे पर उतारा जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के साथ अनबन पर Rohit Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दिलवाले के बाद हमने हमारे...'