Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rashmika Mandanna Pics: रश्मिका मंदाना 'कोई मिल गया' के ऋतिक रोशन के लुक में आईं नजर, देखें वायरल तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2022 09:42 PM (IST)

    Rashmika Mandanna Photos रश्मिका मंदाना हाल ही में पुष्पा द राइज फिल्म में नजर आई थीl इस फिल्म में उन्होंने शानदार डांस भी किया था जिसे फैंस ने काफी प ...और पढ़ें

    Rashmika Mandanna Photos: रश्मिका मंदाना की फिल्म जल्द रिलीज होनेवाली हैl
    Rashmika Mandanna Photos: रश्मिका मंदाना की फिल्म जल्द रिलीज होनेवाली हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Rashmika Mandanna Photos: फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन करने नई दिल्ली आई हुईं हैl इस अवसर पर उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया के ड्रेस में देखा जा सकता हैl वह काफी खुश नजर आ रही हैl रश्मिका मंदाना ने ब्लू डेनिम शर्ट और रेड पैंट पहने देखा जा सकता हैl

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Bold Photos: श्रद्धा कपूर ने थाई हाई स्लिट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, बताया- करंट मूड

    रश्मिका मंदाना ने खाने की तस्वीरें भी शेयर की है

    इसके पहले रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें उन्हें खाने की मेज पर बैठे हुए देखा जा सकता हैl वहीं इस अवसर पर उनकी टेबल पर दाल मखनी, बटर चिकन, पनीर भुर्जी, सीख कबाब, मकई की रोटी और दही कबाब रखा नजर आ रहा हैl रश्मिका मंदाना ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'जब आप दिल्ली में होते हो तब आप इन सभी का सेवन करते होl' इसके अलावा उन्होंने अपनी एक हंसती हुई तस्वीर भी शेयर की हैl

    यह भी पढ़ें: Suhana Khan के साथ स्विमिंग पूल में चिल करती नजर आई शनाया कपूर, देखें वायरल तस्वीरें

    रश्मिका मंदाना की जल्द फिल्म गुड बाय रिलीज होने वाली है

    रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस हैl उनकी जल्द फिल्म गुड बाय रिलीज होने वाली हैl यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगीl इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और एली अवराम की अहम भूमिका हैl वहीं इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया हैl रश्मिका मंदाना की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगीl

    रश्मिका मंदाना हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थी

    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं थीl दोनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थीl कार्तिक आर्यन ने रश्मिका मंदाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी पार्टनर से मिलिएl' इस पर रश्मिका मंदाना ने लिखा था, 'हेलो पार्टनरl' रश्मिका मंदाना दक्षिण की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर चुकी हैंl

    खबरें और भी