Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Most Searched People 2023: दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये एक्ट्रेस, लिस्ट में एल्विश यादव भी शामिल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 05:05 PM (GMT+05:30)

    Most Searched People 2023 गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी मोस्ट सर्च पीपल की लिस्ट जारी की है। इसी के साथ उन्होंने मोस्ट सर्च एक्टर्स की लिस्ट भी जारी ...और पढ़ें

    File Photo of Elvish Yadav, Kiara Advani and Sidharth Malhotra
    File Photo of Elvish Yadav, Kiara Advani and Sidharth Malhotra

    HighLights

    1. गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च पर्सन की लिस्ट
    2. मोस्ट सर्च एक्टर्स की लिस्ट भी हुई जारी
    3. लिस्ट में छाया एक इंडियन सेलिब्रिटी का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Most searched People on google in 2023: गूगल ने अपनी ईयर इन सर्च (Google Year in Search) 2023 की लिस्ट जारी की है। तमाम कैटेगरीज में रिलीज की गई इस लिस्ट में मोस्ट सर्च पीपल और मोस्ट सर्च एक्टर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। इसमें एक नाम ऐसा है, जो दोनों लिस्ट में शामिल है। रिलीज की गई लिस्ट में ग्लोबल स्तर पर भी उस एक्ट्रेस का जलवा देखने को मिला है, जो इसी साल दुल्हनिया बनी हैं।

    गूगल ने जारी की लिस्ट

    हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की। एक्ट्रेस इस साल की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में से एक हैं। टॉप ट्रेंडिंग सर्च लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, एल्विश यादव, शुभम गिल का नाम शामिल है। वहीं, ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर्स में कियारा इकलौती हैं, जिनका इंडियन सेलिब्रिटी के तौर पर नाम शामिल है। 

    गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये लोग

    • कियारा आडवाणी
    • शुभम गिल
    • रचिन रविंद्र
    • मोहम्मद शमी
    • एल्विश यादव
    • सिद्धार्थ मल्होत्रा
    • ग्लेन मैक्सवेल
    • डेविड बैकहेम
    • सूर्यकुमार यादव
    • ट्रैविस हेड

    गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये एक्टर्स

    • जेरेमी रेनर
    • जेन्ना ऑरटेग
    • इचीकवा इन्नोसूक IV
    • डैनी मास्टरन
    • पेड्रो पास्कल
    • जेमी फॉक्स
    • ब्रेंडन फ्रासर
    • रसेल ब्रांड
    • कियारा आडवाणी
    • मैट राइफ

    कियारा आडवाणी वैश्विक स्तर पर 2023 में सबसे ज्यादा खोजे जानी वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। इस लिस्ट में उन्हें 9वां स्थान मिला है। वहीं, सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों में वह पहली पोजिशन पर हैं।

    इस साल कियारा की हुई शादी

    कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी काफी सुर्खियों में रही। वहीं, इस साल उनकी मूवी 'सत्यप्रेम की कथा' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस किया। यह कियारा की 2023 की सिंगल रिलीज मूवी है। फिल्म और शादी के अलावा एक्ट्रेस ने 'कॉफी वद करण 8' के हालिया एपिसोड में शिरकत की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Most Searched Movies on Google 2023: दुनियाभर में 3 इंडियन मूवीज ने गाड़ा झंडा, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे