विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्ट्रेस के लिए Govinda ने तोड़ दी थी सगाई! सुनीता आहूजा ने ऐसे किया था फिर से राजी

Published: Thu, 27 Feb 2025 01:19 PM (GMT+05:30)

गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। 37 साल बाद दोनों ...और पढ़ें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Photo Credit- Instagram)
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. गोविंदा का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है
  2. जब गोविंदा ने सुनीता आहूसा से तोड़ दी थी सगाई
  3. बताया था किस एक्ट्रेस से करना चाहते थे शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में अभिनय की बदौलत लोगों के दिलों पर गोविंदा (Govinda) राज करते हैं। फिल्मों के अलावा, अभिनेता पर्सनल लाइफ के विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। शादीशुदा जिंदगी से जुड़े उनके किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आईं। इसके बाद फैंस समेत हर कोई हैरानी में पड़ गया। हालांकि, गोविंदा के एक बयान से लोगों ने राहत की सांस ली।

ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने तलाक की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। इस दौरान उन्होंने बताया कि देखिए ये सब बिजनेस से जुड़ी बातचीत है। इस समय मैं अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम कर रहा हूं। हालांकि, इस मामले में उनकी पत्नी का बयान सामने नहीं आया है। खैर, इन सभी के बीच अभिनेत्री नीलम कोठारी का नाम भी चर्चा में है। आइए फिर बात उस किस्से की कर लेते हैं, जब गोविंदा ने सुनीता आहूजा से सगाई तोड़ दी थी।

नीलम कोठारी को पसंद करते थे गोविंदा

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1990 में गोविंदा ने स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में नीलम कोठारी के प्रति अपनी भावनाओं को स्वीकार किया था। गोविंदा की डेब्यू फिल्म के दौरान अभिनेत्री नीलम कोठारी से मुलाकात हुई थी और उन्होंने बताया था कि वह एक ऐसी महिला है, जिसके ऊपर कोई भी आसानी से दिल हार सकता है। हमने कई फिल्में साथ की और जितना हम मिलते थे, उतना ही मैं उन्हें पसंद करने लगा। मैंने उनके ऊपर अपना दिल खो दिया था।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Govinda का इन फिल्मों में दिखाया गया है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन से किया था हैरान

फिल्म इंडस्ट्री में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन सुनीता को नीलम के प्रति गोविंदा के झुकाव का पता था। गोविंदा ने भी इस बात को खुलकर स्वीकार किया है कि वह खुद सुनीता के सामने नीलम की तारीफ करते थे। इतना ही नहीं, वह सुनीता को भी नीलम की तरह बनने की सलाह देते थे और इस बात पर उनके बीच बहस भी हो जाती थी।

सुनीता से तोड़ दी थी सगाई 

गोविंदा ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि सुनीता के साथ उनका रिश्ता फिल्मी करियर से पहले शुरू हो गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि शुरुआती दिनों में वह रोमांटिक अनुभव हासिल करने के लिए सुनीता के साथ थे।

Photo Credit- Instagram

अभिनेता ने इस बात का भी खुलासा किया था कि नीलम के लिए उनकी भावनाएं समय के साथ गहरी हो गई थीं। इस बारे में उनका कहना था कि 'मैंने सुनिता से मुझे छोड़ने के लिए कह दिया था। मैंने तो अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। अगर सुनीता का मुझे पांच दिन के बाद फोन नहीं आता, तो शायद में नीलम से ही शादी कर लेता।

ये भी पढ़ें- टूट रही है Baghban फेम Aman Verma की शादी, 9 साल बाद पत्नी से ले रहे हैं तलाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।