Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Govinda को कब और कैसे लगी पैर में गोली? भाई कीर्ति कुमार ने दी हादसे की पूरी जानकारी

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda News) को लेकर मंगलवार सुबह चिंताजनक खबर सामने आई। उन्हें पैर में गोली लगने की बात सामने आई जिसके बाद एक्टर को अस्पताल म ...और पढ़ें

    गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दी एक्टर की हेल्थ अपडेट
    गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने दी एक्टर की हेल्थ अपडेट

    HighLights

    1. गोविंदा को पैर में लगी गोली
    2. गोविंदा के भाई ने दी अपडेट
    3. गोली लगने के बाद गोविंदा ने पहले किसे किया फोन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से आज की सबसे बड़ी खबर गोविंदा (Govinda) को लेकर आई है। गोविंदा को उनके रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे का बताया गया है। यह खबर आई थी कि रिवॉल्वर साफ करते वक्त उन्हें गोली लगी थी। हालांकि, बाद में उनके मैनेजर ने यह क्लियर किया है कि उन्हें गोली नीचे से उठाते हुए लगी थी, जब वह इसे अलमारी में रखने जा रहे थे।

    गोविंदा को गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अब उनकी हालत में सुधार है। इस दौरान उनसे मिलने उनके बच्चे यशवर्धन और टीना आहूजा पहुंचे। वहीं, कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) भी गोविंदा का हालचाल लेने पहुंचीं। गोली निकलने के बाद गोविंदा ने ऑडियो मैसेज जारी करते हुए लोगों को उनके लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद कहा। अब एक्टर के बड़े भाई कीर्ति कुमार ने हादसे की एक-एक जानकारी दी है।

    भाई ने दी हादसे की जानकारी

    कीर्ति सुरेश ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में इस हादसे से जुड़ी एक-एक जानकारी दी। उन्होंने बताया, ''जब हम लोग आए थे, उस वक्त उन्होंने दिखाया, ऑपरेट किया। मुझे ऐसा लगता है कि ठीक हो जाएं, तो आज शाम को ही घर वापस ले जाएं।''

    आनन-फानन में पहुंचे थे उनके घर

    कीर्ति ने आगे कहा कि गोविंदा के हाथ से रिवॉल्वर गिर गई थी और बुलेट अचानक ही उनके पैर में जा लगी। उन्होंने ये भी बताया कि गोली लगने के बाद गोविंदा ने उन्हें फोन कर हादसे की जानकारी दी थी। आनन-फानन में वह उनके घर पहुंचे और तीन-चार लोगों ने मिलकर गोविंदा को क्रिटी केयर अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन के बाद गोविंदा अब ठीक हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    गोविंदा ने जारी किया था बयान

    गोविंदा की बेटी टीना ने हेल्थ अपडेट दिया कि उनके पिता ठीक हैं और 24 घंटे तक ICU में रहेंगे। वहीं, गोली निकलने के बाद गोविंदा ने ऑडियो जारी करते हुए कहा कि वह अब ठीक हैं। गोली लगी थी पर अब वो निकल गई है। मैं डॉक्टर्स का शुक्रियाअदा करता हूं। सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर Govinda को लगी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती, जानें अब कैसी है कंडीशन