28 साल पुराना Govinda का वो गाना, जिसके बोल पर हुआ कोर्ट केस; गीतकार के खिलाफ दर्ज हो गई थी FIR
गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' के एक गाने पर 28 साल पहले विवाद हुआ था। गीतकार समीर अंजान पर इसको लेकर एफआईआर दर्ज हुई थी।
-1792993427972_m.webp)
गोविंदा के गाने पर हुआ था बवाल
HighLights
गोविंदा के गाने पर हुआ था विवाद
गीतकार समीर अंजान पर दर्ज हुई एफआईआर
तेली समाज को एक शब्द पर थी आपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) को बॉलीवुड में हीरो नंबर 1 के तौर पर जाना जाता है। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसे शानदार गीत दिए जिन्होंने चार्टबस्टर में जगह बनाई। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे गाने के बारे में सुना है जो विवाद पैदा कर दे?
शायद नहीं? आज हम आपको गोविंदा के एक ऐसे ही विवादित गाने के बारे में बताएंगे जिसने 28 साल पहले एक्टर की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इस गाने के लिरिक्स को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसकी वजह से मामला कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचा था।
28 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1988 में आई फिल्म 'दूल्हे राजा' (Dulhe Raja) के गाने 'कहां राजा भोज' (Kahan Raja Bhoj) की। इस मूवी के साथ-साथ इसके गानों को भी लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्म के गाने 'अंखियों से गोली मारे' को भी खूब पॉपुलैरिटी मिली।
-1792994748496.webp)
सिंगर पर दर्ज हुई थी एफआईआर
लेकिन कहां राजा भोज की वजह से लिरिसिस्ट समीर अंजान पर एफआईआर हो गई। सिंगर ने खुद इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। जिंगाबाद संग बातचीत नें समीर अंजान ने बताया कि इस गाने की वजह से उनके ऊपर केस हो गया था। उन्होंने कहा कि तेलियों ने मुझ पर केस कर दिया था।
उनका कहना था कि आपने तेली समाज के ऊपर ऐसे कैसे लिख दिया। तो मैने बोला कि 10 हजार सालों से लोग ये जुमला बोलते आ रहे हैं 'कहां राजा भोज कहां गंगू तेली' तब किसी को बुरा नहीं लगा?
सिंगर ने आगे कहा, 'इतने साल से मुहावरा चल रहा है, तब कोई समाज नहीं जागा। मैंने लिख दिया तो समाज उठ गया। फिर इसके बाद वकील भेजना पड़ा था। समझौता सिर्फ ढाई हजार रुपये में हुआ। इतने में बात बन गई थी।'
सोनू निगम ने गाया था गाना
फिल्म में इस गाने को सोनू निगम और विनोद राठौड़ ने गाया है। इसका संगीत आनंद मिलंद ने दिया है। फिल्म में इसे गोविंदा और कादर खान पर फिल्माया गया है। फिल्म में गोविंदा के अपोजिट रवीना टंडन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।