विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे पर मिलिये गोविंदा के परिवार से, बेटी टीना भी है बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:51 PM (IST)

लेकिन, नर्मदा का अंदाज़ काफी कूल है। हालांकि आज की तरह तमाम स्टार बेटियों की तरह वो ज्यादा सुर्ख़ियों में नहीं रहती हैं।

बर्थडे पर मिलिये गोविंदा के परिवार से, बेटी टीना भी है बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें
बर्थडे पर मिलिये गोविंदा के परिवार से, बेटी टीना भी है बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

मुंबई। 21 दिसंबर यानी गोविंदा का जन्मदिन। इस साल गोविंदा 55 साल पूरे कर रहे हैं। गोविंदा इन दिनों अपनी फ़िल्म ‘रंगीला राजा’ के लिए चर्चा में रहते हैं। यह फ़िल्म जनवरी में रिलीज़ होगी। बहरहाल, गुरुवार को गोविंदा अपनी वाइफ और दोनों बच्चों संग मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं गोविंदा का पूरा परिवार एक साथ नज़र आ रहा है!

बता दें कि 55 साल के गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी। गोविंदा अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कई बार अपनी पत्नी की तारीफ की है। क्या आप जानते हैं 1987 में सुनीता से शादी के बाद ही गोविंदा की किस्मत पलटी और तब से लेकर साल 2003 तक गोविंदा ने जमकर और लगातार काम किया। उसके बाद जब गोविंदा पॉलिटिक्स में आये तब जाकर उनके करियर पर एक ब्रेक लगा। बहरहाल, इसमें कोई संदेह नहीं कि अपने दौर में गोविंदा एक सुपरस्टार रहे। कहते हैं न कि हर कामयाब इंसान के पीछे एक औरत होती है तो इस तस्वीर में आप गोविंदा की पत्नी सुनीता को देख सकते हैं। गोविंदा की कामयाबी में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है! इस उम्र एक दूसरे का हाथ थामे इन दोनों की ये तस्वीर देखकर भी इनका प्यार समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के बेटे आरव भी किसी स्टार से कम नहीं, मॉम ट्विंकल संग आई हैं लेटेस्ट तस्वीरें

इंडस्ट्री में बहुत कम स्टार ऐसे रहे हैं जिनको पूरे देश के फैंस ने पसंद किया और ऐसे ही स्टार रहे हैं गोविंदा। एयरपोर्ट पर गोविंदा और उनकी वाइफ के साथ उनके दोनों बच्चे भी नज़र आये। नीचे की तस्वीर में आप गोविंदा के बेटे यशवर्धन और उनकी बेटी नर्मदा को देख सकते हैं। नर्मदा का एक नाम टीना भी है! 

आप देख सकते हैं नर्मदा कितनी स्टाइलिश हैं। क्या आप जानते हैं नर्मदा भी अब तक 2 फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, फ़िल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी। लेकिन, नर्मदा का अंदाज़ काफी कूल है।  हालांकि आज की तरह तमाम स्टार बेटियों की तरह वो ज्यादा सुर्ख़ियों में नहीं रहती हैं। 

गोविंदा के बेटे यशवर्धन के बारे में बता दें कि वे फिलहाल फ़िल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी मार्केटिंग टीम का हिस्सा हैं। अपनी बहन की तरह यशवर्धन भी बाकी स्टार बेटों की तरह ख़बरों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। बहरहाल, हर बेटी की तरह टीना भी अपने पापा की लाड़ली है! 

यह भी पढ़ें: भतीजी ईशा अंबानी की शादी में यूं दिखीं टीना अंबानी, इस उम्र में भी कायम जादू

हाल ही में दीवाली के मौके पर परिवार के साथ गोविंदा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें पूरा परिवार फुलझड़ी चलाते दिखा था! नीचे की लिंक पर क्लिक करके आप वो तस्वीरें भी देख सकते हैं- 

यह भी पढ़ें: गोविंदा की दिवाली रही सबसे ख़ास, परिवार संग दिखा उनका शाही अंदाज़, देखें तस्वीरें