'फिल्म के मेकर्स को उनसे..',Govinda को आउट कर मनोज बाजपेयी को लेने पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल की घोषणा से फैंस काफी खुश थे। हालांकि, जब ये खबर आई कि इस बार कॉमेडी किंग गोविंदा इसके सीक्वल में नह ...और पढ़ें

भागम भाग के बाहर होने से गोविंदा के फैंस हुए नाराज/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी के लिए ये दिन बहुत मुश्किल भरे हैं। एक तरफ जहां उनकी नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghooskhor Pandat) को लेकर कई शहरों में बवाल मचा हुआ है, तो वहीं अब उनके फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल में होने की वजह से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।
गोविंदा को ही सीक्वल में देखना चाहते हैं फैंस
कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो अपनी छाप इस कदर छोड़ देते हैं कि हैं कि उनकी जगह किसी और कलाकार को दर्शक नहीं देखना चाहते हैं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म भागम भाग की सीक्वल भागम भाग 2 को लेकर भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Bhagam Bhag 2 में Monaj Bhajpayee की एंट्री? श्रीकांत तिवारी ने इस एक्टर को किया रिप्लेस
भागम भागम में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी पसंद की गई थी। हालांकि खबरों के अनुसार इस बार सीक्वल में यह तिकड़ी बदलेगी और गोविंदा की जगह अभिनेता मनोज बाजपेयी ले सकते हैं। इस खबर के आते ही भागम भाग फिल्म के प्रशंसकों ने अपनी नाराजगी इंटरनेट मीडिया पर जताई। फिल्म मेकर्स के साथ-साथ फैंस ने मनोज बाजपेयी पर भी निशाना साधा है।
गोविंदा को फिल्म से कमबैक करना चाहिए-यूजर्स
सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद एक यूजर ने गुस्सा व्यक्त करते हुए, लिखा, "अगर भागम भाग बन रही है, तो गोविंदा को इस फिल्म से अपना कमबैक करना चाहिए। वहीं एक ने लिखा, "मनोज, गोविंदा जैसी कॉमेडी नहीं कर पाएंगे। फिल्म के मेकर्स को गोविंदा से निवेदन करना चाहिए कि वह इस सीक्वल का हिस्सा बनें।"
खबरें और भी
वहीं एक अन्य यूजर ने गोविंदा को लेकर अपने प्यार को जताते हुए कहा , "भागम भाग 2 फिल्म को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि बिना गोविंदा फिल्म को बनाने का कोई औचित्य नहीं है। खैर, इन प्रतिक्रियाओं को बीच खबरे हैं कि भागम भाग 2 की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है।"