Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये सिर्फ बिजनेस... Govinda ने पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक के रूमर्स पर पहली बार तोड़ी चुप्पी?

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 10:43 AM (IST)

    Govinda Divorce मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का नाम कल से चर्चा में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये द ...और पढ़ें

    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
    गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) बीते दिन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मनोरंजन जगत में उस वक्त सनसनी मच गई, जब इस तरह की खबरें सामने आने लगीं कि गोविंदा (Govinda) और सुनीता शादी के 37 सालों के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। इस तरह के दावे सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ रहे हैं, जिसके चलते एक्टर और उनकी वाइफ चर्चा में बने हुए हैं। 

    अब इस मामले पर खुद गोविंदा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और डिवॉर्स (Govinda Divorce) के रूमर्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने इस मामले पर क्या कहा है। 

    तलाक की अटकलों पर बोले गोविंदा

    अपनी फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर बीते समय से गोविंदा चर्चा का विषय बने रहे हैं। ऐसे में अब वाइफ सुनीता आहूजा संग तलाक की अटकलों को लेकर एक बार फिर से गोविंदा लाइमलाइट में आ गए हैं। ई टाइम्स की खबर के अनुसार डिवोर्स रूमर्स को लेकर गोविंदा से बातचीत की गई तो हीरो नंबर-1 फिल्म एक्टर ने कहा है-

    ये भी पढ़ें- क्या सच में Govinda को पत्नी सुनीता ने भेजा लीगल नोटिस? डिवॉर्स रूमर्स के बीच एक्टर के मैनेजर ने दिया बड़ा बयान

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    देखिए ये सिर्फ बिजनेस से जुड़ी बातचीत है। फिलहाल मैं अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लगा हुआ हैं।

    हालांकि, गोविंदा की पत्नी ने इस मामले पर कोई भी बात करने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी और बताया- 

    परिवार के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए बयानों के चलते गोविंदा और सुनीता के बीच कुछ मुद्दे बने हुए हैं। इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है।

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म पर फोकस कर रहे हैं, जिसकी तैयारी के लिए वह हर रोज ऑफिस भी आ रहे हैं। हम इसे सुलझाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं। 

    इन बयानों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरें महज अफवाह हो सकती हैं। 

    गोविंदा को लगी थी गोली

    बीते साल 1 अक्टूबर 2024 को अभिनेता गोविंदा का नाम गोली लगने की वजह से चर्चा में आया था। तड़के सुबह लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से एक्टर के पैर पर गोली लगी थी, जिसके चलते लंबे समय तक वह हॉस्पिटल में एडमिट रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बच्चों ने उनकी देखभाल की थी। सुनीता ने गोविंदा की हेल्थ पर मीडिया को अपडेट भी दिया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Govinda Divorce: 37 साल बाद एक दूजे से अलग हो सकते हैं गोंविदा और सुनीता! वायरल पोस्ट की वजह से तलाक की चर्चा तेज