पत्नी सुनीता संग रिश्ते की टेंशन पर Govinda ने पहली बार किया रिएक्ट, बोले- 'साजिश में फंसाया गया'
अभिनेता गोविंदा का नाम एक बार फिर पत्नी सुनीता आहूजा संग मतभेद को मसले लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस मामले में अब फाइनली हीरो नंबर-1 ने चुप्पी तोड़ी है ...और पढ़ें
-1768735228673_m.webp)
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
HighLights
सालों से बेबाक बयान दे रही हैं सुनीता
गोविंदा के अफेयर को लेकर पत्नी ने किया था रिएक्ट
अब अभिनेता गोविंदा ने दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 यानी गोविंदा का नाम बीते समय से अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। खासतौर पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा समय-समय पर दिए गए बयानों के जरिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में सुनीता ने एक बार फिर से गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ इशारा किया है।
जिस पर अब फाइनली गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने ताजा बयान में क्या कहा है।
पत्नी के बयान पर गोविंदा ने किया रिएक्ट
हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बयान सामने आया, जो उन्होंने मिस मालिनी पॉडकास्ट के दौरान दिया। इसके एपिसोड का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें सुनीता ये कहती हुईं नजर आईं- मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। ऐसी लड़कियां आती रहती हैं, लेकिन तुम 63 साल के हो गए हो, वेबकूफ थोड़े ना हो। अब इस मामले पर गोविंदा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है-

यह भी पढ़ें- 'Govinda को कभी माफ नहीं करूंगी', एक्टर पर फिर भड़कीं Sunita Ahuja, पति को कहा- 'सतर्क हो जा...'
''मौजूदा में मैं जो भी देख रहा हूं, उसपर बोलना बनता है। कभी-कभी जब हम नहीं बोलते हैं, तो उसे देख सामने वाले को लगता है कि या तो हम कमजोर हैं या फिर समस्या हम मैं ही है। इसलिए आज, मैं जवाब दे रहा हूं। मुझे बताया गया कि मेरे परिवार के लोग अनजाने में इसमें शामिल हो सकते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलेगा कि वे एक बड़ी साजिश के शुरुआती दौर में उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहले आपका परिवार प्रभावित होता है और फिर बाद में यह समाज तक फैलता है। मैं कई सालों से काम से दूर हूं। मेरी फिल्मों का कोई मार्केट नहीं है।प्लीज इसे मेरी शिकायत या रोना न समझें। मैंने खुद कई फिल्में रिजेक्ट की हैं, इसलिए मैं इस बारे में रोता नहीं हूं। सुनीता अक्सर मेरे द्वारा प्रोजेक्ट रिजेक्ट करने को लेकर चिंतित रहती हैं, लेकिन वह ये नहीं देख पा रही है कि कैसे उसे एक साजिश में फंसाया गया है।''
खबरें और भी
गोविंदा के बयान से नया मोड़
पत्नी सुनीत आहूजा संग मतभेद की अटकलों के बीच गोविंदा का ताजा बयान अब मामले में नया मोड़ ले आया है। देखना ये दिलचस्प रहेगा कि सुनीता इसपर क्या रिएक्ट करेंगी।
यह भी पढ़ें- लड़की के प्यार में गोविंदा...पत्नी सुनीता आहूजा को दिया धोखा? कभी इस एक्ट्रेस से भी जुड़ा था चीचीं का नाम