विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरती सिंह को दुल्हन के लिबास में देख भर आई थीं Govinda की आंखें, कृष्णा अभिषेक बोले, अगर थोड़ी देर और रुकते तो...

Published: Sun, 28 Apr 2024 12:33 PM (IST)

एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी काफी चर्चा में रही। इसकी वजह सिर्फ उनका अपने सपनों के राजकुमार से शादी करना ...और पढ़ें

एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी में गोविंदा
एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी में गोविंदा

HighLights

  1. आरती सिंह की शादी में गोविंदा की प्रेजेंस ने लूटी लाइमलाइट
  2. गोविंदा के आने से खुश हुए कृष्णा अभिषेक
  3. गोविंदा ने शादी में कृष्णा अभिषेक के बच्चों को दिया था आशीर्वाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। इस मैरिज में टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। मगर सबसे ज्यादा लाइमालइट में गोविंदा (Govinda) की एंट्री रही। गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से बातचीत नहीं है। मगर लड़ाई को दरकिनार करते हुए गोविंदा ने भांजी आरती सिंह की शादी अटेंड की।

गोविंदा ने शादी में आकर भांजी आरती सिंह को आशीर्वाद दिया। उनके आगमन से इस बात की चर्चा तेज है कि दोनों परिवारों के बीच 8 साल पुरानी खटास दूर हुई है। वहीं, गोविंदा मामा के शादी में आने पर कृष्णा अभिषेक ने खुशी जताई है। 

आरती सिंह को दुल्हन बना देख इमोशनल हो गए थे गोविंदा

ई टाइम्स से बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने खुशी के उन पलों को बयां किया। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को शादी के लिबास में देख गोविंदा की आखों में आसूं आ गए थे। ऐसा 6 या 7 साल में पहली बार है, जब मैंने उन्हें इस तरह देखा। मैंने उनका आशीर्वाद लिया और उन्होंने मुझे बधाई दी। मुझे लगता है कि अगर वो थोड़ी देर और रुक जाते, तो हम सब रोने लग जाते और वो भी रोने लगते। 

कृष्णा ने कहा कि उन्हें जल्दी जाना था, जिसकी वजह से हम ज्यादा बात नहीं कर पाए। मगर कॉमेडियन ने इस बात पर खुशी जताई कि सब कुछ भूलकर गोविंदा उनकी बहन को आशीर्वाद देने पहुंचे। कृष्णा अभिषेक ने कहा, ''मामी और नर्मदा भी आतीं, तो और मजा आता। लेकिन कोई बात नहीं, एक शुरुआत तो हुई है। ची ची मामा ने कहा था कि मैं उनसे डायरेक्टली बात करने की बजाय मीडिया के जरिये बात करता हूं। 

'मामी से डंडे खाने को तैयार हूं'

कृष्णा ने कहा कि वो गोविंदा मामा और उनकी फैमिली के साथ अपने झगड़ों को खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ''अब मैं चला ही जाउंगा एक दिन। मामी की डांट और डंडे के लिए तैयार हूं। मुझे जो भी डांट पड़ेगी, उसे खाने के लिए तैयार हूं। अब बस बहुत हो गया।''

यह भी पढ़ें: Govinda के बेटे Yashwardhan के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पंजाबी गाने पर दिखाया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।