Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Govinda, बोले- 'ज्यादा वर्कआउट कर लिया इसलिए...'

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 03:09 PM (IST)

    भारतीय सिनेमा में कभी हंसी और बेजोड़ ऊर्जा का प्रतीक रहे बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को घर से बेहोशी की हालत में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...और पढ़ें

    गोविंदा को अस्पताल में किया गया भर्ती (फोटो-इंस्टाग्राम)

    गोविंदा को अस्पताल में किया गया भर्ती (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. गोविंदा के लीगल एडवाइजर ने बताया हाल

    2. बेचैनी महसूस कर रहे थे एक्टर

    3. जांच रिपोर्ट का इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय बेहद गमगीन माहौल चल रहा है। बीते दो महीनों में लगभग 12 सेलेब्स के निधन की खबर आई। अक्टूबर के महीने में दीपावली वाले दिन असरानी ने दुनिया को अलविदा कहा इसके बाद पंकज धीर और फिर धर्मेंद्र के एडमिट होने की खबर से हर-तरफ शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि अभिनेता अब ठीक हैं और अस्पताल से छुट्टी पाकर घर आ गए हैं।

    फैंस को हुई एक्टर की हेल्थ की चिंता

    वहीं 12 नवंबर की सुबह खबर आई कि गोविंदा कि तबीयत कुछ ठीक नहीं है जिसकी वजह से उन्हें रात को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। एक्टर घर पर बेहोश हो गए थे। इस वजह से उनके फैंस बेहद चिंतित हो गए थे। अब गोविंदा के लीगल एडवाइजर ने एक्टर की हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है। एक्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। बाहर आकर उन्होंने खुद मीडिया को अपना हालचाल बताया।

     ब्राउन कलर का सूट पहने गोविंदा बाहर आए और पैप्स से बात की। उन्होंने कहा, 'ज्यादा मेहनत कर लिया...थकान हो गई थी...अब ठीक हूं'

    यह भी पढ़ें- एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, घर में हो गए थे बेहोश; अस्पताल में भर्ती

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sanjay Tiwari (@bollywoodhelpline)

     

    पहले फैमिली डॉक्टर से की थी बात

    गोविंदा को बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। गोविंदा ने घबराकर ललित को फोन किया जिसके बाद वो उन्हें अस्पताल लेकर गए। ललित ने बताया कि गोविंदा मंगलवार सुबह से ही कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बात करते हुए ललित ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "कल दिन में उनको कमजोरी थी और फिर अचानक से शाम को कुछ सेकंड के लिए अजीब लगा और वो बेहोश हो गए थे। उसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर ने उनको फोन पर एक दवा बताई। गोविंदा ने रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे दवा ली और फिर अपने कमरे में आराम करने चले गए।"

     

    Govinda (8)

    ललित ने आगे बताया,'फिर, अचानक से रात के लगभग 12 बजे उन्हें फिर से बेचैनी,कमजोरी और घुटन महसूस हुई। इसके बाद, गोविंदा ने मुझे घर बुलाया। मैं 12:15 बजे उनके घर पहुंचा और उनके डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले गया। हम उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले गए जहां उनकी कई सारी जांचे की गईं और भर्ती कर लिया गया। उन्हें रात लगभग 1 बजे भर्ती कराया गया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बॉलीवुड को लगी किसकी नजर! Dharmendra-प्रेम चोपड़ा के बाद अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत