Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हम अजनबी बन गए...' भांजी रागिनी खन्ना ने बताया क्यों आई Govinda और मामी सुनीता संग रिश्तों में दूरियां?

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 06:24 PM (IST)

    गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना ने ससुराल गेंदा फूल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन फिर अचानक से वो शोबिज से गायब हो गईं। रागिनी का कहना है कि उ ...और पढ़ें

    गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना (Photo: Instagram)
    गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा की भतीजी रागिनी खन्ना एक समय टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने ससुराल गेंदा फूल जैसे शो में काम किया था। गोविंदा के परिवार से होने के बावजूद रागिनी जल्द ही मनोरंजन की दुनिया से गायब हो गईं।

    पहले मामी से रोज मिलना होता था

    अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के काफी करीब थीं। हालांकि, एक बार जब उन्होंने काम करना शुरू किया, तो उनके बीच दूरी आती चली गई। रागिनी ने कहा,"हम हर शाम मेरी नानी के घर पर बिताते थे। बचपन में हर शाम सुनीता मामी से मिलना होता था।"रागिनी ने याद करते हुए कहा,"जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो हम बिल्कुल अलग-थलग हो गए। बड़े होने के दौरान हम बिल्डिंग में खेलते थे, लेकिन अपने करियर में व्यस्त होने के बाद हम अजनबी हो गए।"

    यह भी पढ़ें: Video: Raveena Tandon की बेटी के साथ Govinda के बेटे ने लगाए ठुमके, वीडियो देख याद आ जाएंगे 90s के दिन

    मैं अपनी मां से मिल नहीं पाती थी - रागिनी खन्ना

    उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पास सोने का भी समय नही था। मैं अपने कजिन्स से मिल भी नहीं पाती थी। मेरी अपनी मां और परिवार वालों से भी बात नहीं हो पाती थी क्योंकि मैं बहुत ही ज्यादा बिजी हो गई थी।'

    उड़ी थी गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाह

    वहीं पिछले दिनों बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कथित तलाक की अफवाहें उड़ रही थीं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुनीता ने छह महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन अभिनेता के वकील के अनुसार, दंपति ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं। अटकलों के बीच, सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि उन्हें गोविंदा से कोई अलग नहीं कर सकता।

    खबरें और भी

    गोविंदा ने मार्च 1987 में सुनीता से शादी की थी। कपल ने 1988 में अपनी बेटी टीना का स्वागत किया। इसके बाद उनके घर एक बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ। वहीं काफी समय बाद कृष्णा अभिषेक और गोविंदा ने भी अपने बीच की गलतफहमी को दूर अपने रिश्ते को नया मौका दिया।

    यह भी पढ़ें: 'कोई माई का लाल मुझे और...', Govinda से तलाक की अफवाहों पर Sunita Ahuja ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल