Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Govinda ने राजेश खन्ना से की अपनी तुलना, कहा- 'कोई परफेक्ट नहीं, आमिर को बदनाम होकर...'

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 03:44 PM (IST)

    गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ विवादों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई बेदाग नहीं है और हर किसी को बदनामी झेलनी पड़ती है। गोविंद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पर्सनल लाइफ लंबे समय से सुर्खियों में हैं। उनके पर्सनल रिश्ते पर काफी बातचीत हो चुकी है। एक्टर ने पिछले छह सालों में कोई फिल्म नहीं की है। हालांकि वो कुछ रियलिटी टीवी शोज में गेस्ट के तौर पर नजर आए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार कंट्रोवर्सीज हुईं।

    अब सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि वो इकलौते ऐसे एक्टर नहीं हैं जिनका नाम विवादों में घिरा है। कई ऐसे एक्टर्स हैं जो विवादों में फंस चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- बीवी से अनबन के बीच गोविंदा ने Ex गर्लफ्रेंड को बताया 'बेबी डॉल', नीलम संग अफेयर पर ये क्या कह गए 'हीरो नंबर 1'?

    इंडस्ट्री में सबका नाम खराब है - गोविंदा

    बातचीत के दौरान गोविंदा ने कहा, “इस लाइन में किसका नाम बेदाग है? अगर कोई बेदाग है भी तो वह खतरनाक ही होगा। अगर किसी को हद से ज्यादा प्यार मिले तो लोग उससे डरते ही होंगे। यह गुणों पर आधारित हो सकता है, जैसे कि वह समय का पाबंद हो, अच्छे दिल का हो, वरना... उसका नाम खराब होना तय है।”

    Govinda (21)

    अमिताभ बच्चन भी फिल्मों से दूर रहे

    उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी बातें हद से ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को कभी न कभी बाहर का रास्ता दिखाया जाता है और बदनामी झेलनी पड़ती है। आप दिग्गज अमिताभ बच्चन को ही लीजिए, वो फिल्म इंडस्ट्री के आदर्श अभिनेता थे, है ना? लेकिन फिर भी वो 14-15 साल तक फिल्मों से दूर रहे। क्यों? क्या वो शूटिंग के लिए समय पर नहीं आते थे? राजेश खन्ना को ही देखिए। उनके करियर के बीच में, लोगों का एक पूरा समूह कह रहा था, 'नहीं, ये ठीक नहीं है, ये गलत है, वो अजीब दिखते हैं।' फिर से, क्यों? ये एक ऐसा दौर है जिससे गुजरना पड़ता है। आप इससे कैसे बाहर निकलते हैं, यही असली खेल है।" गोविंदा ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उनकी छवि खराब थी, लेकिन फिर 'परफेक्शनिस्ट' कहे जाने के बाद सबकुछ ठीक हो गया।

    Govinda (16)

    सुनीता से एक्टर का होने वाला था तलाक

    बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर उनके बारे में अटपटे बयान देती रहती हैं। उनका कहना है कि गोविंदा का किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। कुछ समय पहले इनके तलाक की भी खबर आई थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनके वकील ने स्पष्ट किया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अब दोनों में सुलह हो गई है। वहीं गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों साथ दिखाई दिए और साबित किया कि उनके बीच सबकुछ ठीक है।

    यह भी पढ़ें- छोटे शोज में लगाए ठुमके, इवेंट्स में क्यों किया डांस? काम ना होने के दावों और ट्रोलिंग पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

    खबरें और भी